फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MP Satish Gautam angry over vulgar dance performance at Aligarh Numaish

Aligarh Exhibition: नुमाइश में फूहड़ नृत्य प्रदर्शन पर बिफरे सांसद, सभ्यता के दायरे में हों या बंद करा दिए जाए

Mon, 26 Jan 2026 08:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Jan 2026 08:48 PM IST
सार

सांसद ने कहा, यह नुमाइश तहजीब का प्रतीक है। इसकी अपनी एक पहचान है। इसमें सभ्य समाज के महिला पुरुष, स्कूली बच्चे सभी आते हैं। वहां इस तरह के प्रदर्शन कतई उचित नहीं है।

विज्ञापन
MP Satish Gautam angry over vulgar dance performance at Aligarh Numaish
अलीगढ़ नुमाइश - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नुमाइश परिसर में सांस्कृतिक कला केंद्रों की आड़ में फूहड़ नृत्य प्रदर्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसे लेकर सांसद सतीश गौतम ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने नुमाइश इंतजामिया के अधिकारियों से साफ कहा है कि इसे तत्काल रुकवाया जाए। या फिर बंद करा दिया जाए। 

विज्ञापन


सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि नुमाइश में फूहड़ता या अश्लीलता कतई सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में डीएम, सीडीओ व एडीएम सिटी से बात की गई है। उनसे कहा गया है कि इस तरह के फूहड़ नृत्य प्रदर्शन तत्काल बंद करा दिए जाएं। या फिर इन केंद्रों में होने वाले नृत्य को सभ्यता के दायरे में कराने की हिदायत देकर एक निगरानी व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


सांसद ने कहा, यह नुमाइश तहजीब का प्रतीक है। इसकी अपनी एक पहचान है। इसमें सभ्य समाज के महिला पुरुष, स्कूली बच्चे सभी आते हैं। वहां इस तरह के प्रदर्शन कतई उचित नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed