{"_id":"5702c1d34f1c1b205ec8134c","slug":"mp-madhu-mishra-and-burnt-effigies-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधु मिश्रा और सांसद के पुतले फूंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधु मिश्रा और सांसद के पुतले फूंके
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
Updated Tue, 05 Apr 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
सांसद व मधु मिश्रा का पुतला जलाते लाोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में ‘सबका साथ-सबका विकास’ का नारा लेकर उतर रही भाजपा इस वक्त किसी भी गलती को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। रविवार को दलित विरोधी बयान देकर खलबली मचा देने वाली महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु मिश्रा को पार्टी ने सोमवार को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
कांग्रेस, नगर सफाई मजदूर संघ सहित अन्य संगठनों ने मधु मिश्रा और सांसद सतीश गौतम के पुतले फूंक कर भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाए। बसपा, सपा और रालोद ने भी मधु मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा में भी अंदरखाने इस बयान को लेकर जबरदस्त विरोध हो रहा है। भाजपा के नेता राजीव भारती ने पत्रकारों को बताया कि सुबह ही उन्होंने भाजपा के एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी मकवाना और उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री सुनील बंसल को इसकी जानकारी दी। अमर उजाला में छपी खबर की फोटो व्हाटस एप से उनके मोबाइल फोन पर भेजी गई।
विज्ञापन
जिसके बाद प्रदेश स्तर पर संगठनात्मक कार्रवाई हुई। भाजपा में सभी धर्मो और जातियों का पूरा सम्मान करती है। इस तरह के बयान मधु मिश्रा की व्यक्तिगत राय हैं जिसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा जिलाध्यक्ष नत्थी सिंह ने भी इस बयान की निंदा की है। सामाजिक कार्यकत्री सुनीता सिंह व निशा गौतम ने मधु मिश्रा के बयान की निंदा की है।
मेरी चाची की तबियत अचानक खराब हो गई थी। जिनको देखने के लिए मैं रविवार शाम को भोपाल चली गई थी। सोमवार की देर रात के बाद वापस आना होगा। अभी ट्रेन में हूं। पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने की जानकारी मुझे मिल गई है। इस मामले में मुझे कुछ और नहीं कहना है। अलीगढ़ पहुंचने के बाद देखा जाएगा।
-मधु मिश्रा, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष।