फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MP furious upon seeing Barauli MLA's inauguration plaque at the Bhojtal Ashram hall.

Aligarh News: भोजताल आश्रम के हॉल पर बरौली विधायक की लोकार्पण पट्टिका देख भड़के सांसद

Tue, 29 Sep 2026 02:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
MP furious upon seeing Barauli MLA's inauguration plaque at the Bhojtal Ashram hall.
लोकार्पण ​पट्टिका लगाए जाने पर क्षेत्रीय पर्यटन अ​धिकारी से पूछताछ करते सांसद । संवाद - फोटो : samvad
सांसद सतीश गौतम भोजताल आश्रम में बने हॉल के बाहर बरौली विधायक जयवीर सिंह के नाम की लोकार्पण की शिलापट्टिका लगाए जाने पर भड़क गए। उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को खरी-खोटी सुनाते हुए फोन पर जिलाधिकारी से भी शिकायत की।
विज्ञापन

अगस्त 2005 में प्रदेश के पर्यटन विभाग ने चंडौस के भोजताल आश्रम पर रामलीला व भागवत कथा के आयोजन के लिए यह हॉल मंजूर किया था। इसके लिए एक करोड़ 22 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी। हॉल बनकर तैयार हो चुका है। सांसद सतीश गौतम और विधायक जयवीर सिंह दोनों इस हॉल को बनवाने का श्रेय लेते रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सांसद सतीश गौतम महंत दुर्गा गिरि के निधन पर सांत्वना देने आश्रम पहुंचे थे। मुख्य द्वार पर उन्हें विधायक जयवीर सिंह के नाम की शिलापट्टिका दिखाई दी। इस पर सांसद नाराज हो गए, उनका तर्क था कि लोकार्पण शिलापट्टिका पर न तो प्रदेश के पर्यटन मंत्री का नाम है और न ही सांसद का नाम है ये नाम होने चाहिए थे। सांसद ने डीएम को भी अवगत कराया और कहा कि जल्द ही प्रदेश के पर्यटन मंत्री के द्वारा भोजताल आश्रम के हॉल का लोकार्पण कराया जाएगा। इस दौरान भाजपा की गुटबाजी को लेकर भी लोगों में चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने भी जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लगाई गई शिला पट्टिका में सांसद व क्षेत्रीय विधायक का नाम अंकित हैं। विधायक के लोकार्पण वाली शिलापट्टिका आश्रम समिति द्वारा लगाई गई है, विभाग द्वारा नहीं।



मेरा एतराज इस बात को लेकर था कि उद्घाटन हुआ नहीं है और पर्यटन स्थल पर शिलापट्टिकाएं लगा दी हैं। यह मुख्यमंत्री के निर्देशों की अवहेलना है। शिलापट्टिका पर लिखे किसी भी नाम से मेरा कोई एतराज नहीं है। पूरे प्रकरण से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया है। - सतीश गौतम, सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed