फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mother sets herself on fire by taking innocent child in her arms 11-month-old girl burnt alive in atrauli

शराबी पति से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम: मासूम को गोद में लेकर मां ने खुद को लगाई आग, जिंदा जली 11 माह की बच्ची

Sun, 10 Jul 2022 11:23 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली (अलीगढ़)।
संवाद न्यूज एजेंसी, अतरौली (अलीगढ़)। Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Jul 2022 11:23 PM IST
सार

शनिवार शाम पति शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी का उससे झगड़ा हो गया। रविवार सुबह भी पति ने शराब पी ली। इससे झगड़ा और बढ़ गया। इससे गुस्साई पिंकी देवी ने अपनी 11 माह की बेटी प्रिया को गोद में लेकर खुद को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। 

विज्ञापन
mother sets herself on fire by taking innocent child in her arms 11-month-old girl burnt alive in atrauli
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव बिजौली में शराबी पति से विवाद पर महिला ने 11 माह की अपनी मासूम बच्ची को गोद में लेकर मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। इससे बच्ची जिंदा जल गई। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


थाना पालीमुकीमपुर के गांव बिजौली निवासी ओमवीर सिंह पुत्र वासुदेव सिंह रोडवेज में संविदा पर चालक हैं। जिला हाथरस के गांव अय्यापुर निवासी पिंकी देवी के साथ आठ साल पहले उनकी शादी हुई थी। उनके दो बेटा, एक बेटी है। पुलिस ने बताया कि पति ओमवीर शराब पीने का आदी है। इस कारण दंपती में अक्सर झगड़ा होता था। 
विज्ञापन


शनिवार शाम पति शराब पीकर घर पहुंचा तो पत्नी का उससे झगड़ा हो गया। रविवार सुबह भी पति ने शराब पी ली। इससे झगड़ा और बढ़ गया। इससे गुस्साई पिंकी देवी ने अपनी 11 माह की बेटी प्रिया को गोद में लेकर खुद को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा ली। महिला ने अपने बेटे डेविड को भी जलाने का प्रयास किया, लेकिन बेटे ने बेड के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। लेकिन तब तक मां बेटी बुरी तरह जल चुकीं थीं। दोनों को आनन फानन अलीगढ़ भेजा गया, जहां बच्ची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ ऋषिपाल सिंह ने बताया कि महिला ने पति से विवाद के चलते आत्महत्या का प्रयास किया है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed