फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mother-in-law hurt by daughter-in-law's insult commits suicide, report filed after three months

Aligarh News: बहू के अपमान से आहत सास ने की खुदकुशी, तीन माह बाद रिपोर्ट

Mon, 14 Jul 2025 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law hurt by daughter-in-law's insult commits suicide, report filed after three months
थाना गोधा के गांव खेड़ा बुजुर्ग में सास ने पुत्रवधू के अपमान से आहत होकर खुदकुशी कर ली। तीन माह पूर्व हुई घटना की रविवार को एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिसमें पत्नी सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन



गांव के पुनीत चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि मेरी शादी रीता निवासी ग्राम अच्छेपुर थाना रघुपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर में तीन मार्च 2024 को हुई थी, विवाह के बाद पत्नी को ससुराल में सम्मान व प्रेमपूर्वक रखा गया।
विज्ञापन




रिपोर्ट में आरोप है कि पत्नी छोटी-छोटी बातों पर काफी झगड़ा करती थी, इसकी शिकायत उसकी मां व भाई से की गई, लेकिन उन्होंने उल्टा हमको ही गाली गलौज की, 28 मार्च 2025 को सुबह करीब 11 बजे पत्नी ने मेरी मां सीमा देवी से झगड़ा कर अपमानित किया, जिससे आहत होकर वह फंदे पर लटक गई, परिजन उन्हें गंभीर हालत में छेरत के निजी अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और थाना गोधा पुलिस को मां को अपमानित और प्रताड़ित करने की तहरीर अपनी पत्नी रीता, सास बबली और साले रंधीर सिंह के खिलाफ दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस पर 11 जून को एसएसपी को पत्र दिए जाने पर अब मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed