फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More than 50 people including Gangaram, Mukesh Kumari, Rizwan joined BSP

गंगाराम, मुकेश कुमारी, रिजवान सहित 50 से अधिक लोग बसपा में हुए शामिल

Thu, 07 Jul 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
More than 50 people including Gangaram, Mukesh Kumari, Rizwan joined BSP
आगरा रोड स्थित रामशिला गेस्ट हाउस में बहुजन समाज पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान में पार्टी - फोटो : CITY OFFICE
बहुजन समाज पार्टी की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक आगरा रोड स्थित रामशिला गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में सपा, कांग्रेस, आजाद समाज पार्टी एवं अन्य पार्टियों को छोड़कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बसपा में शामिल हुए। सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के पुरदिलनगर के पूर्व चेयरमैन गंगाराम कुशवाहा, ठाकुर दास कुशवाहा, गिरीश कुमार कुशवाहा ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

इसके अलावा आजाद समाज पार्टी के मंडल अध्यक्ष रहीं मुकेश कुमारी अपने साथ हाथरस से आमना बेगम, सोनी बेगम, मीणा बेगम, चंद खान, रजनी सक्सेना, गीता सिंह, ममता सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बसपा में शामिल हुईं। शहर विधानसभा तथा कोल विधानसभा से सपा, कांग्रेस एवं भाजपा छोड़कर रिजवान, अनारशाह, फैजान, आशिक अली, शकील भाई, शेर मोहम्मद, मुकीम सहित कई कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद अलीगढ़, आगरा बरेली मंडल जोन 2 के प्रभारी बाबू मुनकाद अली एवं सूरज सिंह तथा आगरा अलीगढ़ मंडल के प्रभारी गोरेलाल जाटव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा अलीगढ़ मंडल प्रभारी अशोक सिंह, विजेंद्र सिंह, विक्रम, मंडल प्रभारी रणवीर सिंह कश्यप, महेश चौधरी, सुरेश गौतम, शिव कुमार शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अलीगढ़ जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह, एटा जिलाध्यक्ष बलबीर सिंह भास्कर, कासगंज जिला अध्यक्ष डीपी सिंह राना, हाथरस जिला अध्यक्ष केसी निराला, जिला सचिव गजराज सिंह, विमल, मुकेश चंद्रा, केपी सिंह, ओम प्रकाश, संतोष राव, मानवेंद्र, रोशन लाल माहौर, कमल सिंह प्रधान, जावेद खान, विधानसभा अध्यक्ष शहर छत्रपाल सिंह, बरौली कोमल चौधरी, इगलास नरोत्तम सिंह, खैर रोमेश कुमार, कोल हरेंद्र कुमार, अतरौली एनएस गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed