फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   more than 40 children burn form crackers

40 से अधिक बच्चे पटाखों से झुलसे, एक गंभीर

Mon, 16 Nov 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
more than 40 children burn form crackers
दिवाली की रात्रि में 40 से अधिक बच्चे एवं युवा पटाखों से झुलस गए हैं। बसई गांव का 9 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसकी आंख में गंभीर जख्म हैं। ऑपरेशन की बात चिकित्सक कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के दिन आतिशबाजी के दौरान बसई गांव निवासी 9 वर्षीय अभय पुत्र प्रदीप कुमार गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आंख में गंभीर चोट लगी है। ऑपरेशन कराना पड़ सकता है। परिजन बच्चे को लेकर गांधी नेत्र चिकित्सालय पहुंचे थे। इसके अतिरिक्त इगलास की संध्या, अतरौली का मोहित, जिरौली का 9 वर्षीय ललित, गभाना का 16 वर्षीय बृज, हाथरस का 13 वर्षीय विशाल, न्यू अवतारनगर का 18 वर्षीय शिवम, कुलदीप बिहार का 15 वर्षीय वंश, भगवाननगर का 8 वर्षीय गंगदीप, कासगंज के 10 वर्षीय मयंक को लेकर परिजन गांधी नेत्र चिकित्सालय पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेज दिया गया। मलखान सिंह जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 25 लोग दिवाली की रात उपचार के लिए पहुंचे थे। पटाखों से घायल करीब 6 लोग जेएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भी पहुंचे।
विज्ञापन

दिवाली के खतरों को देखते हुए इमरजेंसी सेवा जारी है। शनिवार रात्रि से लेकर रविवार 12 बजे तक 10 लोग उपचार कराने पहुंचे। अधिकतर बच्चे थे। मंगलवार तक इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मधुप लहरी, गांधी नेत्र चिकित्सालय
शासन की गाइड लाइन के कारण इस बार पटाखों से दुर्घटना के बहुत कम मामले सामने आए हैं। यह अच्छी बात है। कुछ लोग रात्रि में आए थे। दो लोग रविवार को सुबह में आए। बेहद गंभीर मामले नहीं आए हैं।
- डॉ. एहतेशाम अहमद, सीएमओ, जेएन मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed