{"_id":"620bf7a46874a079c01d5666","slug":"more-than-28-thousand-children-have-to-be-vaccinated-aligarh-news-ali285241253","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : 28 हजार से अधिक बच्चों को लगाना है टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : 28 हजार से अधिक बच्चों को लगाना है टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में कोविड का असर कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग का जोर नियमित टीकाकरण पर है। फरवरी में 28 हजार बच्चे एवं करीब साढ़े छह हजार से अधिक गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए बीसीजी, पेंटा, आईटीवी, पीसीवी, रोटा, एमआर, डीपीटी, हेपेटाईटिस बी आदि की खुराक दी जाती है। साथ ही गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का टीका लगाया जाता है। निर्धारित समय के बाद बूस्टर डोज भी दी जाती है। कोविड महामारी की वजह से बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण बाधित हुआ है।
अब कोविड का असर कम होने पर नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जनपद में 42 हजार बच्चों एवं 10938 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शरद गुप्ता ने बताया कि अब नियमित टीकाकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 42 हजार में से करीब 14 हजार बच्चों को टीका लगाया गया है। फरवरी में ही शेष 28 हजार बच्चों को टीका लगाना है। इसी तरह 4200 गर्भवती महिलाओं को टीका लग चुका है। अब 6738 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाना है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि 7 मार्च 2022 को इंद्रधनुष कार्यक्रम की योजना पर विचार किया जा रहा है। नियमित टीकाकरण का लक्ष्य फरवरी में ही पूरा कर लेना है। अब कोविड एवं नियमित टीकाकरण में 50-50 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मी लगा दिए गए हैं ताकि नियमित टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जा सके। अधिकारी नियमित टीकाकरण पर नजर बनाएं हैं।