फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Monsoon may be delayed due to Tauktae cyclone

ताउते चक्रवात के कारण हो सकता है मानसून में विलंब

Thu, 20 May 2021 12:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Monsoon may be delayed due to Tauktae cyclone
ताउते चक्रवात पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का भूगोल विभाग भी नजर रखे हुए है। मैदानी इलाकों में इसके प्रभाव और उसके परिणामों का अध्ययन कर रहे एएमयू भूगोल विभाग के पूर्व चेयरमैन वरिष्ठ प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं कि इस चक्रवात के कारण मानसून के आने में विलंब हो सकता है।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में इस चक्रवात का सबसे बड़ा प्रभाव यही होगा। प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण जब मौसम परिवर्तित होता है तब अलग स्थिति होती है. लेकिन जब अरब सागर में समुद्र की स्थिति के कारण मौसम में बदलाव होता है तब स्थिति दूसरी हो जाती है। यह चक्रवात गुजरात और महाराष्ट्र से प्रवेश करता हुआ पूरब की ओर बढ़ेगा। संभावना है कि बिहार तक पहुंचते-पहुंचते इसकी तीव्रता बहुत कम हो जाएगी।
विज्ञापन

प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं कि इस चक्रवात के गुजर जाने के बाद जितनी गर्मी अधिक पड़ेगी उतना ही मानसून के लिए लाभकारी रहेगा। गर्मी पड़ने से चक्रवात के कारण जो अस्थिरता पैदा है उसको सामान्य करने में मदद मिलेगी। प्रोफेसर अतीक अहमद कहते हैं कि भारतीय उपमहाद्वीप में चक्रवातों का आना सामान्य बात है। प्रतिवर्ष चक्रवात आते हैं। उनको एक उपनाम दे दिया जाता है। कभी-कभी इनकी तीव्रता बहुत ज्यादा होती है, लेकिन कभी-कभी इनकी तीव्रता इतनी कम होती है कि यह चर्चा में भी नहीं आ पाते हैं। अरब सागर में ऐसा होना सामान्य बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतीक अहमद कहते हैं कि इस बार मई महीने में तापमान बहुत गिर गया है। इसका मुख्य कारण इस चक्रवात की तीव्रता ही है। इससे पहले भी चक्रवात आए, लेकिन वह इतनी तीव्रता के नहीं थे जिसका असर मैदानी इलाकों में महसूस नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि चक्रवात और उसके प्रभाव पर हम पूरी नजर रखे हुए हैं। इसके अध्ययन से निकलने वाले परिणाम आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed