{"_id":"6acb32eb08f79197870db2a4","slug":"molestation-assault-on-woman-in-amir-nishan-market-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: अमीरनिशां बाजार में युवती से छेड़छाड़-मारपीट, भाई को भी पीटा, पुजारी समेत चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: अमीरनिशां बाजार में युवती से छेड़छाड़-मारपीट, भाई को भी पीटा, पुजारी समेत चार पर केस दर्ज
Sun, 11 Oct 2026 12:27 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:27 PM IST
सार
बाजार में खरीदारी करने गई युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है, आरोप है कि शादी का दबाव बनाने का विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ युवती और उसके भाई को पीट दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के अमीरनिशां बाजार में खरीदारी करने गई युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने का विरोध करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ युवती और उसके भाई को पीट दिया।
विज्ञापन
सासनी गेट क्षेत्र की युवती अपने भाई के साथ बाजार गई थी। आरोप है कि वहां अचलेश्वर मंदिर के पुजारी रजत गोस्वामी ने साथियों के साथ उसे रोककर शादी करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर छेड़छाड़ और मारपीट की।
विज्ञापन
सीओ सर्वम सिंह के मुताबिक बीच-बचाव करने पहुंचे भाई को भी पीटा गया। शोर सुनकर दुकानदार जुटे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। सिविल लाइंस पुलिस ने नामजद आरोपी समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन