फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Model pages found in exam center toilet recommendation to debar Karan Singh College of Hardoi

UP Board: परीक्षा केंद्र के शौचालय में मिले मॉडल के पन्ने, हरदोई के करन सिंह कॉलेज को डिबार करने की संस्तुति

Fri, 24 Feb 2023 08:38 PM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस
इकराम वारिस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 08:38 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा में एक परीक्षा केंद्र पर शौचालय में मॉडल प्रश्न पत्र के पन्ने पाए गए।मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है। 

विज्ञापन
Model pages found in exam center toilet recommendation to debar Karan Singh College of Hardoi
संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ मुकेश चंद्र परीक्षा केंद्र निरीक्षण करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटर के मुख्य विषयों की परीक्षा शुरू होते ही परीक्षा केंद्रों पर खामियां मिलनी शुरू हो गईं। शुक्रवार को दूसरी पाली में इंटर के अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। परीक्षा केंद्र करन सिंह इंटर कॉलेज गनेशपुर हरदोई के शौचालय में अंग्रेजी के मॉडल प्रश्न पत्र के पन्ने पाए जाने पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल बदलने के लिए डीआईओएस को निदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


 संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र अतरौली के परीक्षा केंद्र करन सिंह इंटर कॉलेज गनेशपुर हरदोई का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें कई कक्ष निरीक्षक बिना आईकार्ड के ड्यूटी करते मिले। पूछने पर बताया गया कि वह बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक व शिक्षामित्र हैं, लेकिन कोई साक्ष्य न तो उनके द्वारा और न ही केंद्र व्यवस्थापक ने मुहैया कराया। कक्ष संख्या-16 में ड्यूटी दे रहे कक्ष निरीक्षक रिजवान अली की जेब में मोबाइल मिला। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए केंद्र व्यवस्थापक से कहा।
विज्ञापन


कक्ष संख्या-16 में ही कक्ष निरीक्षक फिजा खान ड्यूटी दे रही थीं। पूछताछ करने पर बताया कि वह कहीं अध्यापक नहीं है। केंद्र व्यवस्थापक ने उनकी परीक्षा में ड्यूटी लगवा दी है, जबकि कक्ष निरीक्षकों कोई कमी भी नहीं थी। पर्याप्त संख्या में कक्ष निरीक्षक उपलब्ध थे। स्ट्रांग रूम मानकों के अनुरूप नहीं बनाया गया है। केंद्र में स्थित शौचालय में परीक्षा से संबंधित अंग्रेजी विषय के मॉडल प्रश्न पत्र के पन्ने, पूर्व की परीक्षाओं के मॉडल पेपर आदि के पन्ने भी मिले, जिन्हें अलग-अलग लिफाफों में सील करा दिया गया है। डॉ. मुकेश चंद्र ने केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल बदलने और परीक्षा केंद्र को डिबार करने की संस्तुति की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र पर दिखी परीक्षार्थियों की उम्र
संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र को कुंवर सेन इंटर कॉलेज हरदोई के निरीक्षण के दौरान बाह्य केंद्र व्यवस्थापक अनुपस्थित मिले। प्रश्न पत्र रखे जाने वाले स्ट्रांग रूम में उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल भी पाए गए और स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्रों के निकालने रखने के अतिरिक्त अन्य कार्य भी किया जा रहा है, जो नियम के विपरीत है। निरीक्षण में कुछ परीक्षार्थी जिनकी उम्र काफी अधिक दिखाई दे रही थी, उनसे आधार कार्ड मांगने पर आधार कार्ड नहीं दिखाया गया। 


केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया गया है कि आधार कार्ड और हाईस्कूल की मार्कशीट से जन्मतिथि का मिलान कर तत्काल जॉच करें। जांच के अनुरूप कार्रवाई करें। पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज हरदोई के निरीक्षण के दौरान कई कक्ष निरीक्षक बिना आई कार्ड के ड्यूटी करते पाए गए। जनपदीय कंट्रोल रूम में परीक्षा केंद्र के दो कक्षों में कैमरे की लोकेशन ठीक न होने के कारण स्पष्टता नहीं थी, जिसे तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed