फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mobile robbed from medical college doctor

मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर से मोबाइल लूटा

Wed, 14 Jul 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Mobile robbed from medical college doctor
थाना क्वार्सी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जेएन मेडिकल कॉलेज की एक डॉक्टर से मोबाइल लूट लिया। इस मामले में तहरीर दी गई है। क्वार्सी क्षेत्र में गोल्डन कैसल अपार्टमेंट में रहने वाले सोहेल अनीश ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी बेटी मुसफिरा सोहेल जेएन मेडिकल कॉलेज में सर्जन हैं।
विज्ञापन

सोमवार को वह ड्यूटी समाप्त कर घर आ रहीं थी। तभी महेशपुर फाटक के पास बाइक सवार तीन बदमाश आए और रिक्शे में सवार मुसफिरा से मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद डॉक्टर ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी तृतीय श्वेताभ पांडे ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर ले ली है। मामले की जांच कर रहे हैं। लुटेरों के संबंध में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed