फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC Election

अलीगढ़ : एमएलसी चुनाव में प्रत्याशियों की दूसरे दिन भी नामांकन से दूरी

Thu, 17 Mar 2022 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
MLC  Election
स्थानीय निकाय के अलीगढ़-हाथरस सीट पर विधान परिषद के लिए होने वाले चुनाव में दूसरे दिन बुधवार को कोई नामांकन नहीं हो सका। अभी संभावित प्रत्याशियों के स्तर से कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र खरीदने का क्रम जारी है। पहले दिन पांच निर्दलीयों ने पर्चे खरीदे तो अगले दिन नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्रों की खरीद की है। इसमें भाजपा के तीन, सपा से एक व निर्दलीय चौधरी सुनील सिंह समेत चार प्रत्याशी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने प्रदेश में अलीगढ़-हाथरस समेत एमएलसी की 36 सीटों पर कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव कार्यक्रम घोषित करते हुए अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसके लिए 15 से 21 मार्च तक नामांकन की प्रक्रिया जारी रहेगी। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच व 24 मार्च को नाम वापसी हो सकेगी। नौ अप्रैल को मतदान व 12 अप्रैल को मतगणना होगी। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि कलेक्ट्रेट के कक्ष संख्या सात में चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ के 20 एवं हाथरस के आठ केंद्रों पर मतदान होगा। चुनाव में कुल 3533 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान अपना-अपना वोट डालेंगे।
विज्ञापन

अब तक इन्होंने खरीदे पर्चे
भाजपा से चौधरी कल्याण सिंह, निवासी विक्रम कॉलोनी, चौधरी सत्यपाल सिंह, निवासी झा कंपाउंड मैरिस रोड, कृष्णपाल सिंह, निवासी नगरिया गौराला टप्पल, सपा से जसवंत सिंह, निवासी रतिभानपुर सिकंदराराऊ हाथरस ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। निर्दलीय के रूप में चौधरी सुनील सिंह, निवासी मैरिस रोड, पंडित केशव देव, निवासी कल्याण नगर बन्नादेवी, नीरज कुमार चौधरी, निवासी नई तहसील खैर, ताहिर सुल्तान, निवासी दोदपुर क्वार्सी, रवि शर्मा, निवासी बनिया पाड़ा ऊपरकोट कोतवाली नगर, विजेंद्र सिंह, निवासी अकराबाद, ओमवीर सिंह, निवासी नगला बिहारी सहपऊ हाथरस, सुभाष चंद्र , निवासी नगला खंद्रा सासनी हाथरस, मनोज सिंह, निवासी दुर्गेश कॉलोनी सुरेंद्रनगर, कुंवरपाल सिंह, निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी समद रोड आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed