{"_id":"622504be2b12b021dd74385c","slug":"misbehavior-with-student-khar-news-ali2865637198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र का अपहरण कर कुकर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र का अपहरण कर कुकर्म
विज्ञापन
शनिवार की शाम करीब पांच बजे कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय छात्र को ट्यूशन पढ़कर घर लौटते समय दो युवकों ने अपहरण कर लिया। बाइक पर उसे सोमना रोड के जंगल में ले गए और कुकर्म किया। इसके बाद छात्र को कस्बे के बाजार में छोड़कर आरोपी भाग निकले। पीड़ित के पिता ने एक नामजद फौजी समेत दो आरोपियों के विरुद्ध कुकर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित छात्र शनिवार की शाम टप्पल रोड पर ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था। सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार एक युवक ने रास्ते में उसे बाइक से आगे तक छोड़ने की बात कहकर बिठा लिया। इसके बाद एक अन्य युवक बाइक पर बैठ गया। चाकू दिखाकर वह दोनों छात्र को सोमना रोड बाईपास में एक जंगल में ले गए जहां पर कुकर्म किया। किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर छोड़ गए।
घटना से छात्र बुरी तरह भयभीत हो गया। उसे डरा-सहमा देखकर रविवार की सुबह परिवार वालों ने पूछताछ की तब उसने घटना के बारे में बताया। परिवार वालों ने बाजार में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो कई जगह आरोपी सीसीटीवी कैमरे में नजर आए। पुलिस ने बाइक का नंबर पता लगाया तो वह गभाना थाने के एक गांव निवासी एक फौजी की निकली।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार ने बताया पीड़ित को डॉक्टरी परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आरोपित फौजी नरेंद्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गांव करनपुर थाना गभाना व एक अज्ञात पर कुकर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।