{"_id":"63f673e4457ca34ba109a8fb","slug":"minors-marriage-stopped-on-brothers-complaint-aligarh-news-c-2-ali1009-52074-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: भाई ने रुकवाई बहन की शादी, साढ़े तीन लाख में हुआ था सौदा, जानिए पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: भाई ने रुकवाई बहन की शादी, साढ़े तीन लाख में हुआ था सौदा, जानिए पूरा मामला
Thu, 23 Feb 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:28 AM IST
सार
किशोरी की मां, बिचौलिया और जिस व्यक्ति से शादी हो रही है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अलीगढ़ के गोंडा क्षेत्र के गांव तलेसरा की एक नाबालिग की शादी उसकी मां के द्वारा उम्रदारज व्यक्ति संग कराई जा रही थी। भाई की शिकायत पर पुलिस ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की मदद से शादी रुकवा दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
भाई ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी 14 वर्ष की बहन की शादी उसकी मां एक पड़ोसी की मदद से उम्रदराज व्यक्ति से करवा रही है। आरोप लगाया कि इसके लिए साढ़े तीन लाख रुपये मिले हैं, जिसमें से ढाई लाख रुपये मां को व एक लाख रुपये पड़ोसी बिचौलिये को मिले हैं। सूचना पर पुलिस चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को साथ लेकर खैर कस्बे की सांई सुखधाम कॉलोनी के मकान पर पहुंची। वहां शादी की तैयारियां चल रही थीं।
विज्ञापन
पुलिस ने शादी रुकवा दी। सभी पक्षों को थाने लाया गया। भाई की ओर से तहरीर दी गई है। अब आगे की औपचारिकता व मुकदमा आदि की प्रक्रिया चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की जांच के बाद की जाएगी। सीओ इगलास ने बताया कि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी मामले को देख रही है। किशोरी नौवीं कक्षा की छात्रा है। इस मामले में किशोरी की मां, बिचौलिया और जिस व्यक्ति से शादी हो रही है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन