{"_id":"60f1c88f8ebc3ee59c071df7","slug":"minority-community-will-be-reached-from-cap-to-tie-due-to-implementation-of-population-law-city-office-news-ali268286959","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः जनसंख्या कानून लागू होने से टोपी से टाई तक पहुंचेगा अल्पसंख्यक समुदाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः जनसंख्या कानून लागू होने से टोपी से टाई तक पहुंचेगा अल्पसंख्यक समुदाय
विज्ञापन
जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होने से अल्पसंख्यक समुदाय टोपी से टाई तक पहुंचेगा। भाजपा सरकार का उद्देश्य मदरसा छात्रों को एक हाथ में कुरान और दूसरे में कंप्यूटर देने का है। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिये समाज को सही दिशा में ले जाया जा सकता है। ये बातें उप्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफाक सैफी ने कहीं। उन्होंने शुक्रवार को सर्किट हाउस में अल्पसंख्यकों के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति जानी।
समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि न सिर्फ अल्पसंख्यकों बल्कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ हरेक पात्र तक पहुंचाया जाए। कैंप लगाकर योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाया जाए। मदरसों के आधुनिकीकरण के प्रति सरकार गंभीर है। मदरसों में आधुनिक एवं तकनीकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। अल्पसंख्यकों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए उनकी बस्तियों में पहुंचकर रोजगार एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं के शिविर लगाकर लाभान्वित किया जाए।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में पूर्व दशम के तहत 726 बच्चों एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना से 4707 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया। शादी अनुदान योजना में 84 लाभार्थियों को 20-20 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं। जनपद में 121 मदरसे संचालित हैं, जिनमें से 4 अनुदानित हैं एवं 33 मदरसों को आधुनिकीकरण योजना से आच्छादित किया गया है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के अंतर्गत दो राजकीय हाईस्कूल का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विधायक राजकुमार सहयोगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है, इसलिए किसी भी प्रकार के भ्रम में न आकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराएं। बीएसए को निर्देशित किया कि बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत लाभान्वित बच्चों की सूची प्रस्तुत की जाए। बैठक में एसीएम द्वितीय अंजुम बी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मनीष कुमार, डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा, डीपीओ श्रेयश कुमार, पीओ नेडा फिरोज अहमद, पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहसिन खान, एसीएमओ एमके माथुर एवं रोहित सक्सेना उपस्थित रहे।
मुस्लिम समुदाय टीकाकरण जरूर कराए
अशफाक सैफी ने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि वह कोरोना की वैक्सीन अवश्य लगवाएं। किसी के बहकावे में न आएं। वैक्सीन ही कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही कहा कि धार्मिक आयोजनों को फिलहाल कोरोना नियमों के तहत ही आयोजित किया जाए।