फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   minister of state atul garg said in aligarh that owaisi modi yogi are sitting in every house here

राज्यमंत्री ने लिया आड़े हाथ: अतुल गर्ग बोले- ओवैसी...यहां हर घर में मोदी-योगी बैठे हैं

Thu, 06 Jan 2022 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 06 Jan 2022 10:55 PM IST
सार

राज्यमंत्री ने ओवैसी के बयान का उल्लेख कर कहा कि यह वीरों की धरती है। यहां की माताओं ने सदैव वीरों को जन्म दिया है। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र एवं संकल्प पत्र में बहुत बड़ा अंतर होता है। घोषणा पूरी होने की गारंटी नहीं देती, जबकि संकल्प पूरे होते हैं। 

विज्ञापन
minister of state atul garg said in aligarh that owaisi modi yogi are sitting in every house here
प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग - फोटो : amar ujala

विस्तार

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथ लेते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि ओवैसी, यहां हर घर में मोदी-योगी बैठे हैं।

विज्ञापन


वह जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में भाजपा द्वारा आयोजित स्कूल शिक्षक एवं संचालक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। हरिद्वार के धर्म संसद प्रकरण में कुछ दिन पहले ओवैसी ने बयान दिया था कि तुम्हें कौन बचाने आएगा, जब योगी मठ एवं मोदी हिमालय चले जाएंगे। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने ओवैसी के बयान का उल्लेख कर कहा कि यह वीरों की धरती है। यहां की माताओं ने सदैव वीरों को जन्म दिया है। इससे पूर्व उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र एवं संकल्प पत्र में बहुत बड़ा अंतर होता है। घोषणा पूरी होने की गारंटी नहीं देती, जबकि संकल्प पूरे होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पूरे प्रदेश में आकांक्षा पेटी के माध्यम से सुझाव एकत्रित कर रही है। इन सुझावों के आधार पर मैनिफेस्टो तैयार होगा और सरकार उसी आधार पर कार्य करेगी। स्कूल संचालकों ने अपनी समस्याओं से राज्यमंत्री को अवगत कराया। कहा कि महामारी की वजह से संचालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 20 प्रतिशत से भी कम फीस आई है। शिक्षकों ने हाउस टैक्स में रियायत देने की मांग की। 


मंत्री ने आश्वासन दिया कि अपनी बात लिखकर आकांक्षा पेटी में डाल दें। कार्यक्रम को भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, वैभव गौतम व विक्रांत गर्ग आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, अनीता जैन, ऋषि बंसल, ठाकुर श्यौराज सिंह, संजीव राजा, शिवनारायण शर्मा, पुष्पेंद्र पचौरी, संजय गोयल आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed