फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister Nandi targeted SP BSP said zero tolerance on corruption dont give money to mafia

Aligarh News: मंत्री नंदी ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, कहा- भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, माफिया को न दें रकम

Sat, 25 Feb 2023 09:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 25 Feb 2023 09:55 PM IST
सार

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि सपा में पहले परिवार, फिर जाति व तुष्टिकरण के नाम पर धर्म को खुश किया जाता था। अनुसूचितों के काम बंद हो जाते थे। अखिलेश यादव दिल्ली में इन्वेस्टर्स समिट करते थे और कहते थे कि यूपी में निवेशक आने को तैयार नहीं हैं। बसपा शासन में सिर्फ अनुसूचितों के काम होते थे। झूठे एससी-एसटी मुकदमे दर्ज होते थे।

विज्ञापन
Minister Nandi targeted SP BSP said zero tolerance on corruption dont give money to mafia
मंत्री नंद गोपाल नंदी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में निजी औद्योगिक टाउन एरिया के शनिवार को शुभारंभ कार्यक्रम में प्रदेश के औद्योगिक विकास व निर्यात-निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सपा और बसपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि सरकार का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा में पहले परिवार, फिर जाति व तुष्टिकरण के नाम पर धर्म को खुश किया जाता था। अनुसूचितों के काम बंद हो जाते थे। अखिलेश यादव दिल्ली में इन्वेस्टर्स समिट करते थे और कहते थे कि यूपी में निवेशक आने को तैयार नहीं हैं। बसपा शासन में सिर्फ अनुसूचितों के काम होते थे। झूठे एससी-एसटी मुकदमे दर्ज होते थे। एक को सैफई और एक को बादलपुर याद रहता था। मुझ जैसे व्यक्ति पर आरडीएक्स से हमला होता था। सीओ को गाड़ी पर बैठाकर दौड़ाया जाता था। मगर अब उल्टा है, अपराधी मारे जा रहे हैं या प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं।
विज्ञापन


मंत्री नंद गोपाल नंदी को तस्वीर भेंट करते हुए
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में आतंकी हमले नहीं हो रहे। इसलिए जरूरी है कि भ्रष्टाचार से उद्यमी दूर रहें। अब न किसी सिस्टम में रुपये दें और न किसी को वसूली भाई के रूप में धन दें, जहां जरूरत है वहां मुझे बताएं। चूंकि मैं कारोबारी परिवार से आता हूं, इसलिए आपकी कठिनाइयों को जानता हूं।

मंत्री ने कहा कि 2017 से 22 में विसंगतियों को दूर कर प्रदेश आगे बढ़ा और अब उसी गति से फिर 2022 के बाद आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब 2014 में नरेंद्र मोदी पीएम-इन-वेटिंग के तौर पर आए तो देश के युवाओं ने नारा दिया कि हर-घर मोदी। आज उसी का परिणाम है कि जब इन्वेस्टर्स समिट के लिए मंत्री समूह के साथ हम 16 देश व 21 शहरों में गए तो तमाम कंपनियां आगे आईं और हमारे निवेश प्रस्तावों को हाथों हाथ लिया। यही हाल देश के 10 बड़े महानगरों में हुआ।

एक वो दौर था, जब यूपी बीमार था। गुंडागर्दी, दंगा, भ्रष्टाचार चरम पर था, मगर हमने भरोसा जीता और समिट में 33 लाख 50 हजार करोड़ के निवेश पर करार हुआ। पिछली सरकार में वह उड्डयन मंत्री थे, जो जेवर चुनावी झुनझुना हुआ करता था। उसकी आधारशिला रखी गई। तब प्रदेश में सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय उड़ान वाले एयरपोर्ट थे। मगर अब 16 घरेलू व 5 अंतरराष्ट्रीय उड़ान वाले एयरपोर्ट तैयार हो रहे हैं। हमारे प्रदेश की सीमा 9 राज्यों से जुड़ती है। देश की 25 फीसदी आबादी यहां बसती है। आज उन 9 राज्यों के दस जिलों के लोग बाजार, स्वास्थ्य सेवा आदि के लिए यूपी आते हैं।

मॉडल देखते मंत्री नंद गोपाल नंदी

नंदी ने कहा कि ओडीओपी से उद्योग लगातार मजबूत हो रहा है। नए उत्पादों को शामिल करने की आवाज उठ रही है। देश के एक्सप्रेस वे का 37.7 फीसदी हिस्सा यूपी में है और यह आने वाले समय में 50 फीसदी होने जा रहा है। गंगा-यमुना के सहारे प्रदेश की उपजाऊ जमीन पर तमाम फसलें होती हैं। इससे पहले उन्होंने विधिवत टाउन एरिया का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed