फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Milkman riding a bike dies in a road accident in Khair

Aligarh News: खैर में बाइक सवार दूधिये की सड़क हादसे में मौत

Tue, 26 Aug 2025 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Milkman riding a bike dies in a road accident in Khair
टेंटी गांव रोड पर एक पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह बाइक सवार दूधिये को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, सीएचसी में पहुंचते ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कस्बा मोहल्ला मालीपुरा में रहने वाले रामकुमार उर्फ रामू (30) पुत्र केदार सिंह के परिजनों ने बताया कि रामकुमार मूल रूप से गांव सत्तूखेड़ा के रहने वाले थे और काफी समय से मालीपुरा में रहकर दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार की सुबह पांच बजे वह घर से अन्नी पला गांव में दूध निकलवाने के लिए बाइक से जा रहे थे। रास्ते में खैर-टेंटी गांव रोड पर भानेरा पुलिया से आगे पेट्रोल पंप के नजदीक पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। कुछ समय बाद राहगीरों ने घायल को देखा तो पहचान कर परिजन और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन पुलिस की सहायता से घायल रामू को खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए, सिर में गंभीर चोट से अस्पताल पहुंचते ही रामू ने दम तोड़ दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामू अपने परिवार में तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे, उन्होंने अपने पीछे पत्नी गुड़िया और एक सात वर्षीय बेटी के साथ माता चंद्रवती को बिलखते हुए छोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed