फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Midnight Karmayogi Kanhai, devotees congratulated the cows

आधी रात में जन्मे कर्मयोगी कन्हाई, श्रद्धालुओं ने गाई बधाई

Thu, 17 Aug 2017 03:05 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Thu, 17 Aug 2017 03:05 AM IST
विज्ञापन
Midnight Karmayogi Kanhai, devotees congratulated the cows
कृष्‍ण के रूप में सजे शौर्य पाराशर। - फोटो : अमर उजाला
दुनिया को कर्मयोग का सिद्धांत देने वाले महान कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पूरे शहर में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्री वार्ष्णेय मंदिर, रेलवे के मनोरंजन सदन और पुलिस लाइन में इस अवसर पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जबकि शहर के अन्य मंदिरों और स्थानों पर भी भव्य झांकियां सजाई  गईं। रात को 12 बजते ही मंदिरों में शंख, घंटे व घड़ियाल बज उठे। धार्मिक मंत्रों का उच्चारण शुरू हो गया। 
विज्ञापन


गांधी नगर स्थित श्री वार्ष्णेय मंदिर में रात के 12 बजते ही श्री कृष्ण के जन्म की बधाईयां गाईं गईं। यहां कृष्ण जन्म का पूरा प्रसंग झांकियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। वार्ष्णेय मंदिर के प्रवक्ता भुवनेश वार्ष्णेय ने बताया कि 15 अगस्त को ही जन्माष्टमी होने के कारण मंदिर को को देश भक्ति के रंगों में सजाया गया था।
विज्ञापन


मंदिर के प्रांगण में मंदिर व्यवस्थापक राधेश्याम स्कैप, मंदिर संयोजक पुखराज सर्राफ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।  मंदिर महंत पं. मनोज मिश्र, पं. महेश ब्रह्मचारी, पं. मदन गोपाल शास्त्री, पं. अनिल शुक्ला ने मंत्रोच्चार के साथ ही लड्डू गोपाल का दुग्धाभिषेक किया। मुख्य यजमान एसडी वार्ष्णेय और आशा वार्ष्णेय रहीं। इस मौके पर कुश सर्राफ, डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, अल्का गुप्ता, दीपिका वार्ष्णेय, देवेंद्र सर्राफ, संतोष डिब्बे वाले, मुकेश गुप्ता बूरे वाले, राजाराम मित्र, अनिल बजाज, दिनेश चंद्र आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
जयगंज स्थित मंगलेश्वर महादेव मंदिर पर छप्पन भोग का आयोजन, माता वैष्णो की गुफा, महाकाल के दर्शन की व्यवस्था रही। इस अवसर पर अंकित वार्ष्णेय मुख्य आयोजक रहे। जयगंज का ही ठाकुर मुरली मनोहर मंदिर पर श्री कृष्ण भगवान का भव्य दरबार सजा और परिक्रमा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मित्र किशोर पुरोहित मुख्य आयोजक रहे। टीकाराम मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु श्री कृष्ण भगवान का पालना झुलाने पहुंचे।  पीएसी 38 बटालियन के मंदिर के कार्यक्रम में कमांडेंट एन कोलांची, राम नयन यादव, सही राम आर्य, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे। हरिओम नगर स्थित रामतीर्थ मिशन में भजन संध्या का आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन के सामने रेलवे के मनोरंजन सदन में भव्य झाकियां सजाई गईं। यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। यहां पर पार्क में मेला भी लगा, जिसमें बच्चों और लोगों ने आनंद लिया। अक्रूर पार्क में श्री वार्ष्णेय नवयुग संगठन द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। रसलगंज स्थित अग्रसेन चौक पर बर्फ की गुफा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन के मैदान में जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा और मथुरा-वृदांवन के कलाकारों द्वारा भव्य प्रस्तुतियां दी गईं। इस मौके पर आईजी डॉ. संजीव गुप्ता, कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा, एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, जिलाधिकारी ऋषिकेश भास्कर याशोद  सहित अन्य पुलिस अधिकारी तथा उनके परिवार भी मौजूद थे। हरे कृष्ण भक्ति केंद्र स्वतंत्रता दिवस के रंगों में जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया। शुभम समागम  बैंक्वेट हाल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन के साथ शाम पांच बजे शुरू हुई। इसमें वृंदावन, नोएडा, दिल्ली से आए भक्तों ने कान्हा के बधाई संदेश गाए। बच्चों ने अर्जुन कृष्ण संवाद, नारद ध्रुव लीला, पूतना उद्धार, भक्तमाल, मीराबाई, तुलसी देवी आदि लीलाओं का मंचन किया। इस अवसर पर नित्यानंद दास, अरुण अग्रवाल, अनिल सारस्वत, कैलाश यादव, ब्रह्म देव शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, मोहित शर्मा, रिंकू वार्ष्णेय, सुनील धी वाले, कृष्ण सखी दासी, राखी अग्रवाल, सुधा सारस्वत, शालिनी महरवाल, वंदिता आदि मौजूद थे। 104 बटालियन आरएएफ के कार्यक्रम में भक्ति संगीत और दही हांडी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कमांडेंट हेलाल फिरोज, द्वितीय कमान अधिकारी भवेश चौधरी,  उप कमांडर राजीव रंजन, उप कमांडर वीके साहू, हिमकांत दीक्षित, जितेंद्र सिंह आदि अन्य उपस्थित थे। महर्षि विद्यामंदिर द्वितीय पला रोड पर राधा कृष्ण रूप सज्जा, मटकी एवं बांसुरी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने राधा कृष्ण के रूप में प्रस्तुति दी। नन्हें छात्रों ने मटकी, बांसुरी को सजाया। जिसमें बांसुरी सज्जा में वैष्णवी शर्मा प्रथम, लक्ष्य द्वितीय व हर्षित तृतीय स्थान पर रहे। इसी के साथ मटकी सज्जा में खुशी शर्मा प्रथम, पूर्णिमा सारस्वत द्वितीय, खुशी दीक्षित तृतीय स्थान पर रहीं। राधा कृष्ण रूप सज्जा में तेजस प्रथम, अनुष्का वंशिका द्वितीय स्थान पर रहे। नर्सरी के आयुष्मान प्रथम, एलकेजी की लवण्या प्रथम, यूकेजी की ईशिता प्रथम, प्रथम कक्षा से आन्या प्रथम, द्वितीय कक्षा से वंशिका प्रथम स्थान पर रहीं। स्कूल के प्रिंसिपल देवेश कुमार शर्मा ने सभी का उत्साह वर्धन किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed