फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   meri saheli team will aware rail passangers about safety

‘मेरी सहेली’ टीम आज करेगी सुरक्षित रेल यात्रा के प्रति जागरूक

Wed, 17 Feb 2021 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
meri saheli team will aware rail passangers about safety
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (अलीगढ़ नुमाइश) में बुधवार को रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ‘मेरी सहेली’ टीम महिलाओं, युवतियों को सुरक्षित रेल सफर के प्रति जागरूक करेगी। कार्यक्रम सुबह साढ़े 11 बजे से शिल्पग्राम में लगे अमर उजाला के अपराजिता शिविर में होगा।
विज्ञापन

इसमें प्रतिभाग कर महिलाएं, छात्राएं, युवतियां ‘मेरी सहेली’ टीम से सवाल-जवाब भी कर सकेंगी। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत अमर उजाला की ओर से महिला को जागरूक करने के लिए यह शिविर स्थापित किया गया है। यहां सेल्फी स्टैंड भी बनाया गया है।
विज्ञापन

सुबह 11.30 बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में आरपीएफ की टीम सहायक सुरक्षा आयुक्त अलीगढ़ धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आएगी। उनके साथ पोस्ट कमांडर चमन सिंह तोमर भी रहेंगे। साथ ही मेरी सहेली टीम की सदस्य सुनीता, प्रिया, गजेंद्री कुमारी, शबनम रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरेंद्र कुमार ने बताया कि अकसर अकेली महिला, युवती रेल यात्रा करने से कतराती हैं। उनको सुरक्षा संबंधी डर रहता है। इस डर को खत्म करने के लिए आरपीएफ ने मेरी सहेली टीम को बनाया है। यह टीम न सिर्फ रेल यात्रा, बल्कि मेले और नुमाइश जैसे स्थलों पर भी कैसे सुरक्षित रहा जाए और अगर कोई शोहदा परेशान करता है तो उससे कैसे निपटा जाए, इसके विषय में भी जानकारी देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed