{"_id":"69e005ff329bd6a1f1001d64","slug":"mercury-rises-10-degrees-in-a-week-now-be-prepared-for-a-stinging-40-degrees-aligarh-news-c-2-gur1004-953191-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एक हफ्ते में 10 डिग्री बढ़ा पारा, अब 40 डिग्री की चुभन के लिए रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एक हफ्ते में 10 डिग्री बढ़ा पारा, अब 40 डिग्री की चुभन के लिए रहें तैयार
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर गर्मी में पानी पीता युवक।
- फोटो : samvad
मौसम के मिजाज में आए बदलाव ने लोगों को भीषण गर्मी की आहट दे दी है। महज एक सप्ताह के भीतर तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो नौ अप्रैल को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था, जो 15 अप्रैल (बुधवार) को उछलकर 39 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग का आकलन है कि 16 अप्रैल (बृहस्पतिवार) को पारा इस सीजन में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस को छू लेगा। रात के तापमान में भी इजाफा हुआ है और न्यूनतम पारा 22 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग के प्रो. अहमद मुजतबा कहते हैं कि 19 अप्रैल तक मौसम का मिजाज इसी तरह गर्म बना रहेगा, जिसके बाद लू, तपिश और अधिक बढ़ने के संकेत हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि लोग बढ़ती धूप से बचें और खुद को हाइड्रेटेड रखें।