फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mental stress increased due to cold

पारा लुढ़का: कंपकंपाने लगीं रातें, ठंड से बढ़ा मानसिक तनाव, महिलाएं सर्वाधिक प्रभावित

Sun, 15 Dec 2024 04:21 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 04:21 PM IST
सार

सर्दी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कामकाज पर भी इसका असर दिख रहा है। लोग शाम से ही अलाव तापते दिख रहे हैं। एएमयू के भूगोल विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी।

विज्ञापन
Mental stress increased due to cold
रेलवे स्टेशन पर ठंड में शॉल ओढ़कर बैठी महिलाएं ट्रेन के इंतजार में - फोटो : संवाद

विस्तार

इन दिनों हिमालय, हिमाचल और उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। इसका असर मैदानों तक दिख रहा है। शीतलहर से लोग कंपकंपा रहे हैं। आज पूरे दिन ठंडी हवाओं से लोग परेशान रहे। दिन का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 4 डिग्री दर्ज हुआ। बीते पांच दिनों से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


सर्दी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। कामकाज पर भी इसका असर दिख रहा है। लोग शाम से ही अलाव तापते दिख रहे हैं। एएमयू के भूगोल विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। इधर, फसलों पर मौसम का असर हो रहा है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार किसान आलू, गेहूं, सब्जी और फलों के लिए विभाग से जानकारी कर लें। फसलों को सिंचाई की जरूरत हो सकती है।

विज्ञापन

अलनीना के असर से इस बार ठंड दिसंबर के पहले पखवाड़े में ही शुरू हो गई है। इन दिनों हिमालय, हिमाचल और उत्तराखंड में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। इसका असर दिख रहा है। शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग भी शीतलहर की चेतावनी दे रहा है। माना जा रहा है कि इस बार सर्दी ज्यादा दिनों तक रहेगी।-अहमद मुज्तबा सिद्दीकी, भूगोल विभाग एएमयू।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में किसानों को फसलों की जरूरत का ध्यान रखना चाहिए। अगर सिंचाई की जरूरत है तो पानी दें। फसल के आसपास आग जलाएं धुआं दें, लेकिन इसके लिए पहले फसल के अनुसार विभाग से जानकारी कर लें।-यशराज सिंह, उप कृषि निदेशक।

ठंड से बढ़ा मानसिक तनाव, महिलाएं सर्वाधिक प्रभावित

शीतलहर और ठंड से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। गलन भरी सर्दी और कम धूप निकलने से लोग डिप्रेशन की चपेट में आ रहे हैं। पुराने मरीजों की दवा की खुराक में इजाफा हो रहा है। सबसे ज्यादा महिलाएं इससे प्रभावित हैं। उनमें तनाव की स्थिति बढ़ रही है। ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या में करीब 30 फीसदी तक का इजाफा हुआ है।

सर्दी का असर लोगों के दिल और दिमाग पर पड़ा है। ठंड से दिल और दिमाग बेचैन हैं। लोग मानसिक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार ओपीडी में सामान्य दिनों के मुकाबले मानसिक तनाव ग्रस्त मरीज 30 फीसदी तक बढ़ गए हैं। सर्दी में सूर्य की रोशनी कम मिलती है। ऐसे में मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमीटर घटने लगते हैं। इसे सीजनल एफेक्टिव डिसऑर्डर कहते हैं। वर्तमान में पुराने मरीजों या पहले से ठीक मरीज भी बीमार हो रहे हैं। इसके अलावा नए मरीज भी आ रहे हैं। जिन मरीजों को शुगर, बीपी, सर्वाइकल आदि की समस्या है। उन्हें भी परेशानी हो रही है। क्योंकि इनकी वजह से भी शरीर में चिड़चिड़ापन पैदा होता है।

ठंड में मानसिक तनाव बढ़ता है। खासकर महिलाएं इसकी सबसे ज्यादा शिकार हो रही हैं। महिलाएं ज्यादातर समय घर के अंदर रहती हैं। इसलिए सूर्य की किरणों से दूरी बनी रहती है। तनाव के मरीज में सर्दियों में उदासी आ जाती है। घर में शारीरिक व मानसिक गतिविधियों में हिस्सा लें। कोई परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें।-डॉ. अंतरा माथुर, मनोरोग चिकित्सक।


महिलाओं में मानसिक तनाव अधिक
मानसिक तनाव की 75 फीसदी शिकार महिलाएं हैं। चिकित्सकों ने बताया कि घरेलू कामकाज में उन्हें पानी के संपर्क में अधिक रहना होता है। इससे उन्हें अधिक समय तक सर्दी झेलनी पड़ती है। बाकी मरीज दूसरे मानसिक रोगों से ग्रस्त हैं। महिलाओं का ज्यादा समय घरों के अंदर बीतता है। इसलिए सर्दियों में धूप भी ठीक से नहीं ले पाती।

ये करें उपाय
-घर के अंदर शारीरिक व मानसिक गतिविधि करें।
-एक साथ ज्यादा खाना न खाएं।
-हरी पत्तेदार सब्जियां व पौष्टिक आहार लें।
-दवा नियमित रूप से लें, लक्षण न रहने पर भी बिना सलाह दवा न रोकें।
-तनाव मुक्त वातावरण में रहें।
-मरीज के सम्मान और जरूरतों का ध्यान रखें।

ट्रेनों की लेटलतीफी जारी

ठंड और धुंध का असर ट्रेनों पर भी पड़ रहा है। शनिवार को दिल्ली और लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एक-एक घंटे, महाबोधि एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, टीएडी और बरेली पैसेंजर भी आधा घंटे की देरी से चलीं। शाम को कानपुर की ओर से अधिकांश ट्रेनें एक घंटे की देरी से पहुंची। इससे मुसाफिरों को परेशानी हुई।

ठंड से बसों में कम हो गए यात्री
ठंड और शीतलहर के कारण रात के समय मसूदाबाद और सारसौल बस स्टैंड से बसें देरी से चल रहीं है। बस चालक और परिचालक 20 सवारियों के आने के बाद ही चलते हैं क्योंकि कम मुसाफिर होने पर लोड फैक्टर कम हो जाता है। जिसका उन्हें जवाब देना पड़ता है। ऐसे में दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हरिद्वार, जयपुर, बरेली, आगरा और मथुरा जाने वाली बसें देरी से चल रहीं हैं।
एएमयू के भूगोल विभाग की छत से मौसम गुब्बारा उड़ाते अधिकारी
एएमयू ने छोड़ा मौसम का 11वां गुब्बारा
एएमयू के भूगोल विभाग ने मौसम की जानकारी देने वाले 11वें गुब्बारे को आसमान में छोड़ा। यह 24.2 किमी की ऊंचाई तक गया। इस गुब्बारे ने वातावरण के तापमान, आद्रर्ता और अन्य जानकारी दी है। यह गुब्बारा अलीगढ़ से उड़कर शाहजहांपुर में गिर गया। अभी इससे मिले डाटा का अध्ययन किया जा रहा है। इस दौरान विभाग प्रो. अतीक अहमद और अन्य शिक्षक गण मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed