{"_id":"5d5703ad8ebc3e89d419a39d","slug":"men-attempt-to-snatch-rifle-from-constable-police-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: थाने में घुसकर सिपाही से राइफल छीनने का किया प्रयास, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: थाने में घुसकर सिपाही से राइफल छीनने का किया प्रयास, पुलिस ने दबोचा
Sat, 17 Aug 2019 06:15 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 17 Aug 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार देर रात अलीगढ़ रोड स्थित मंडी के सामने होटल पर खाना पैक कराने को लेकर हुए बवाल के बाद आरोपियों ने थाने में सिपाही से राइफल छीनने का प्रयास किया। जिसके बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को दबोच लिया। सूचना के बाद यहां पर सीओ सदर और अपर पुलिस अधीक्षक पहुंच गए। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- फर्जी लाइसेंस : शस्त्र विक्रेता समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
बता दें कि अलीगढ़ रोड पर मंडी के सामने धमीजा होटल है। यहां पर कुछ युवक खाना पैक कराने के लिए पहले से खड़े हुए थे। इतने में ही एक विशेष दल से संपर्क रखने वाले कुछ युवक खाना पैक कराने के लिए यहां पर पहुंचे और अपना खाना पहले पैक कराने की जिद होटल संचालक से करने लगे। इस पर होटल वालों ने जल्दबाजी न करने की बात कही। इस बात से गुस्साए लोगों ने पहले तो उसके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
आरोपियों ने होटल संचालक को अपने घर जाते हुए रास्ते में पकड़ लिया और पीटने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस बात से एक विशेष दल से संबंध रखने वाले युवकों का पारा चढ़ गया और थाने पर आकर तोड़फोड़ करने लगे। थाने के बाहर लगे बोर्ड को उखाड़ दिया। वहीं थाने के अंदर जाकर सिपाही से राइफल छीनने का प्रयास भी किया गया।
राइफल छीनते देख थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपियों को दबोच लिया और हवालात में बंद कर दिया। इस बात की जानकारी होते ही सीओ सदर राम शब्द यादव और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा कोतवाली हाथरस गेट पहुंच गए। एसपी सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। इन लोगों ने होटल पर तो मारपीट की ही है थाना में आकर भी काफी हंगामा किया है।