फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Memorandum submitted for removal of illegal tomb and dargah

अलीगढ़ : अवैध मजार व दरगाह को हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन

Thu, 19 May 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for removal of illegal tomb and dargah
कस्बा टप्पल में अलीगढ़-पलवल रोड पर बनी मजार जिसे अवैध बताया जा रहा है। - फोटो : HAZIYAPUR
अलीगढ़-पलवल रोड के किनारे बनीं मजार व दरगाह को हटाने की मांग को लेकर हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन दिया है। साथ ही चेतावनी दी है कि इन मजारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो शासन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद सतीश गौतम ने कहा कि अगर मजार अवैध रूप से बनी हुई हैं तो कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम खैर ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

टप्पल के गांव हेतलपुर निवासी ओमवीर सिंह ने हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के साथ टप्पल थाना प्रभारी आईपीएस पुनीत द्विवेदी, एसडीएम खैर संजय मिश्रा और सांसद सतीश गौतम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में ओमवीर सिंह ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से अलीगढ़-पलवल रोड और टप्पल क्षेत्र में बनीं अवैध मजारों और दरगाह को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में कस्बा टप्पल में अलीगढ़-पलवल रोड के किनारे आदमपुर मार्ग के सामने बनी मजार, अलीगढ़-पलवल मार्ग पर अटारी रोड के पास बनी मजार, नूरपुर रोड पर बनी मजार, गढ़ी सूरजमल रोड पर यमुना एक्सप्रेसवे पर बनी मजार, अलीगढ़-पलवल रोड पर खैर कस्बा के कोल्ड स्टोर के समीप बनी मजार आदि का जिक्र करते हुए सभी अवैध मजारों को हटाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि रोड किनारे बनी अवैध मजार आए दिन सड़क दुर्घटना का कारण बन रहीं हैं।
विज्ञापन

हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर इन मजारों को तत्काल प्रभाव से नहीं हटाया गया तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। वहीं टप्पल थाना प्रभारी आईपीएस पुनीत द्विवेदी ने कहा कि ज्ञापन मिला है। एसडीएम और नगर निगम के सहयोग से जांच कराई जाएगी। खैर एसडीएम संजय मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन के आधार पर जांच कराई जाएगी। मामले में सांसद सतीश गौतम ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इसकी जांच कराई जाएगी। प्रशासन की मदद से इनको चिन्हित कराया जाएगा। सांसद ने कहा कि कि अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाया जाएगा। फिर वह इमारत किसी बिल्डर की हो या वह मजार या दरगाह हो। बता दें कि पिछले सप्ताह टप्पल के गांव जैदपुरा में आयोजित स्वागत समारोह में आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और राजस्व मंत्री अनूप प्रधान को भी राज्यपाल के नाम अवैध मजारों को हटाने के संबंध में ज्ञापन सौंपा था। ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश शर्मा, उमाशंकर, रवेन्द्र मलिक, रौदाश कुमार आदि थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed