{"_id":"641b5eac3f504786fc0a98c4","slug":"meenu-rana-launched-mumbai-to-agra-film-magazine-aligarh-news-c-2-ali1009-74122-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मुंबई टू आगरा मैगजीन का हुआ विमोचन, अगले महिने होगी फिल्म रिलीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मुंबई टू आगरा मैगजीन का हुआ विमोचन, अगले महिने होगी फिल्म रिलीज
Thu, 23 Mar 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 01:31 AM IST
सार
फिल्म मुंबई टू आगरा का निर्माण आईएसके फिल्म एंटरटेनमेंट द्वारा सुसैन फिल्म्स और डीएमजी फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से हुआ है। निर्माता व निर्देशक भूपेंद्र सिंह और सुजैल खान के सहयोग से तीन हिंदी फीचर फिल्म देशी रेसलर, जनम-जनम का बंधन, मुंबई टू आगरा का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में हिंदी फीचर फिल्म मुंबई टू आगरा के फिल्मी सितारे मैगजीन का विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिंदी फीचर फिल्म मुंबई टू आगरा के फिल्मी सितारे मैगजीन का विमोचन एडीएम सिटी मीनू राणा ने किया। एडीएम सिटी मीनू राणा ने मुंबई ,आगरा सहित अलीगढ़ में बनी इस फिल्म और कार्यरत स्थानीय कलाकारों के बारे में जानकर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
फिल्म का निर्माण आईएसके फिल्म एंटरटेनमेंट द्वारा सुसैन फिल्म्स और डीएमजी फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से हुआ है। फिल्म निर्माण से जुड़े पंकज धीरज ने बताया कि अब तक निर्माता व निर्देशक भूपेंद्र सिंह और सुजैल खान के सहयोग से तीन हिंदी फीचर फिल्म देशी रेसलर, जनम-जनम का बंधन, मुंबई टू आगरा का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन
47 शॉर्ट और डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण भी मुंबई के कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को लेकर किया जा चुका है। इस अवसर पर काजल धीरज, शिवम राजपूत, हिमाद्री धीरज, सोनिया मित्तल, राजा राणा, सुशील पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन