{"_id":"69c5a6cb2d848c30340f87c2","slug":"meenakshi-bridge-is-closed-for-38-hours-people-are-worried-aligarh-news-c-2-gur1004-938361-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 38 घंटे से बंद है मीनाक्षी पुल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 38 घंटे से बंद है मीनाक्षी पुल, लोग परेशान
विज्ञापन
दुबे का पड़ाव चौराहे पर लगी बैरिकेडिंग।
- फोटो : Samvad
महानगर के सबसे व्यस्ततम रामघाट रोड को जीटी रोड और आगरा रोड से जोड़ने वाले मीनाक्षी पुल पर 38 घंटे से आवाजाही बंद है। बृहस्पतिवार को सैकड़ों लोग परेशान रहे। उन्हें दुबे का पड़ाव से नौरंगाबाद होते हुए रामघाट रोड आना-जाना पड़ रहा है। कई लोग कठपुला के रास्ते से सफर कर रहे हैं, जिससे इन मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से दोपहर में जाम लगता रहा।
गौर हो कि मंगलवार सुबह इस पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोका गया था। इसके बाद रात 10 बजे से सुबह नौ बजे तक आवागमन चालू करा दिया गया। बुधवार सुबह फिर से पुल बंद कर दिया गया, जो बृहस्पतिवार की देर रात तक जारी रहा। सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना काम और ट्यूशन जाने वाले विद्यार्थियों को हो रही है।
एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार यादव ने कहा है कि नगर निगम ने रामघाट रोड के सीसी निर्माण के लिए कुछ मिक्सर मशीनें महाजन होटल के पास खड़ी कराई हैं। इसलिए राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए पुल पर आवाजाही की रोक लगाई गई है। पुल के दोनों ओर से वाहनों को रोका गया है।