फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medical rest form issued to absconding Sonu Gautam without record and Aadhaar card

मलखान सिंह हत्याकांड: बिना रिकार्ड और आधार के जारी हुआ था फरार सौनू को मेडिकल रेस्ट पर्चा, जांच जारी

Wed, 01 Feb 2023 05:20 PM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 01 Feb 2023 05:20 PM IST
सार

पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड में दोषी करार होने के बाद से फरार सोनू गौतम का मेडिकल रेस्ट का पर्चा जिला अस्पताल से जारी तो हुआ। मगर किसी डॉक्टर ने उसे जारी नहीं किया।

विज्ञापन
Medical rest form issued to absconding Sonu Gautam without record and Aadhaar card
पूर्व विधायक मलखान सिंह और तेजवीर सिंह गुड्डू - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अलीगढ़ के मलखान सिंह हत्याकांड में सजा की घोषणा के बाद फरार चल रहे सौनू गौतम के मेडिकल रेस्ट के पर्चे को लेकर सीएमएस व पुलिस स्तर से की जा रही जांच में यह तथ्य हुआ उजागर हुआ है कि बिना आधार कार्ड के पर्चा जारी हुआ था, पर्चे का ब्योरा रिकार्ड में भी दर्ज नहीं है। यह पर्चा जिला अस्पताल से बना था। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक मलखान सिंह हत्याकांड में दोषी करार होने के बाद से फरार सोनू गौतम का मेडिकल रेस्ट का पर्चा जिला अस्पताल से जारी तो हुआ। मगर किसी डॉक्टर ने उसे जारी नहीं किया। इस बात की पुष्टि खुद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सीएमएस को दिए सशपथ बयान में की है। ऐसे में इस तरह बिना किसी रिकार्ड और आधार कार्ड आदि के अस्पताल से पर्चा जारी होना स्वास्थ्य विभाग की पोल खोल रहा है। मामले में सीएमएस स्तर से जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने भी इस संबंध में गोपनीय स्तर पर ब्योरा एकत्रित किया है। जल्द पूरा विवरण बुलंदशहर न्यायालय में रखा जाएगा।
विज्ञापन


यह पर्चा २५ जनवरी को सोनू गौतम के नाम से ९:२३ बजे जारी हुआ। इस पर्चे पर काउंटर से २३ नंबर टोकन नंबर देकर ओपीडी नंबर २२-ए में भेजा गया। पर्चे पर किसी का मोबाइल नंबर या पता तक नहीं है। न पर्चा बनाने के बदले लिया जाने वाला आधार कार्ड ही लगा है। इसके बाद पर्चे पर कुछ दवाएं और बीमारी लिखकर १५ दिन का मेडिकल रेस्ट बनाया गया है। २७ जनवरी को इसे बुलंदशहर न्यायालय में हाजिरी माफी के साथ लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर वहां उसे माना नहीं गया। इसके बाद सोनू को दोषी करार देकर भगोड़ा घोषित कर दिया है। इधर, जब यह बात उजागर हुई तो सीएमएस स्तर से जांच शुरू की गई। मंगलवार को सभी डॉक्टरों की ओर से यह सशपथ बयान दिया गया कि उसको उन्होंने जारी नहीं किया। अब यह जानने का प्रयास हो रहा है कि पर्चे पर हस्ताक्षर व राइटिंग किसकी है। अंदेशा है कि पर्चा लेने के बाद उस पर किसी स्टाफ ने फर्जी तरीके से सब कुछ लिखकर दे दिया है। इसमें किसकी मिलीभगत है यह जांच के बाद ही साफ होगा। पुलिस भी इस विषय में पूरा ब्योरा जुटा रही है। पूरा विवरण कोर्ट में दिया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर आगे कार्रवाई तय होगी।


पर्चा हमारे अस्पताल से जारी हुआ है। मगर, उसका रजिस्टर में रिकॉर्ड नहीं है। डॉक्टरों की ओर से बयान दिया गया है कि उन्होंने पर्चे पर कोई मेडिकल जारी नहीं किया। मामले में अभी जांच जारी है। - डा. ईश्वर देवी बत्रा, सीएमएस जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed