फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mecca is not only, how complete the goal is, in the officer tension

मक्का है ही नहीं, कैसे हो लक्ष्य पूरा, अफसर टेंशन में

Sat, 01 Dec 2018 01:36 AM IST
न्यूूज डेस्क, आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, आशीष श्रीवास्तव, अलीगढ़। Updated Sat, 01 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
Mecca is not only, how complete the goal is, in the officer tension
मक्का - फोटो : Amar Ujala
शासन द्वारा हाल ही में जारी मक्का खरीद नीति में किसानों से मक्का खरीद की घोषणा किसानों के लिए छलावा साबित हुई है। मक्का का समय गुजरने के बाद जारी नीति और उसके लक्ष्य ने मक्का खरीद से जुड़े अफसरों को हलकान कर रखा है। येन केन प्रकारेण लक्ष्य को पाने के लिए वे किसानों की गणेश परिक्रमा में जुटे हैं। मंडियों के दौरे हो रहे हैं, लेकिन नतीजा सिफर ही है।
विज्ञापन


हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिले की चारों प्रमुख मंडियों में क्रय केंद्र खोलने के बावजूद पिछले 15 दिनों में मक्के का एक दाना तक नहीं खरीदा जा सका है। बताते चलें कि जिले में 19600 हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का का उत्पादन होता है।  
विज्ञापन


नवंबर माह की शुरुआत में जारी हुई थी मक्का खरीद नीति 
प्रदेश सरकार ने नवंबर माह की शुरुआत में मक्का खरीद नीति को मंजूरी दी थी। प्रदेश के 20 जिलों में लागू इस नीति के तहत क्रय केंद्र स्थापित कर कुल मिलाकर एक लाख मीट्रिक टन मक्का खरीद का लक्ष्य रखा गया। किसानों से 1700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मक्का खरीद होनी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को 4 हजार मीट्रिक टन खरीद का मिला लक्ष्य 
जिले को चार हजार मीट्रिक टन मक्का खरीद का लक्ष्य मिला। इसे पाने के लिए 15 नवंबर को जिले की चारों मंडियों धनीपुर, खैर, अतरौली व छर्रा में चार क्रय केंद्र खुलवाए गए। 

मंडियों की खाक छान रहे अफसर, परंतु नतीजा सिफर 
डिप्टी आरएमओ अजय विक्रम सिंह ने स्वीकार किया कि अब तक मक्का का एक भी दाना नहीं खरीदा जा सका है। शुक्रवार को भी उन्होंने छर्रा, अतरौली एवं धनीपुर मंडी का दौरा किया। दरअसल किसी भी मंडी में मक्का है ही नहीं। 


जुलाई से शुरू होती है आवक 
मक्का की बुवाई अप्रैल मई में होती है और जुलाई से इसकी फसल आनी शुरू हो जाती है। जिले में मक्का बुवाई का क्षेत्रफल 19600 हेक्टेयर है। इसी दौरान मंडियों में मक्का की बहार रहती है। 

माह वार चारों मंडियों में मक्का खरीद के आंकड़े 
-जून-70 हजार क्विंटल
-जुलाई-80 हजार क्विंटल 
-अगस्त-45 हजार क्विंटल 
-सितंबर-40 हजार क्विंटल 
-अक्तूबर-6 हजार क्विंटल 
-नवंबर-120 मीट्रिक टन  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed