फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mayor candidate from SP Zameerullah Khan made allegations

Aligarh News: सपा से मेयर प्रत्याशी जमीरउल्लाह ने लगाया आरोप, कहा अलीगढ़ में निष्पक्ष चुनाव कैसे हो जाएगा

Mon, 24 Apr 2023 10:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 10:51 PM IST
सार

नामांकन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर केवल पांच लोगों को जाने की इजाजत है, तो पांच की जगह 250 से 300 लोग पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सामने कैसे आ गए।

विज्ञापन
Mayor candidate from SP Zameerullah Khan made allegations
हाजी जमीरउल्लाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ में सपा के पूर्व विधायक व महापौर पद के प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान ने कहा कि जब जिलाधिकारी कार्यालय पर नामांकन के लिए गए, तभी भाजपा महापौर प्रत्याशी भी नामांकन के लिए अपने साथ मंत्री, सांसद, विधायक, संगठन पदाधिकारी और लगभग 300 कार्यकर्ताओं को लेकर वहां पहुंच गए। भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए। 

विज्ञापन


नामांकन के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर केवल पांच लोगों को जाने की इजाजत है, तो पांच की जगह 250 से 300 लोग पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सामने कैसे आ गए। चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का भाजपा के सामने कोई मतलब नहीं है, जिसका खुलकर उल्लंघन हुआ है। 
विज्ञापन


जब नामांकन में जिलाधिकारी कार्यालय पर भाजपा, आचार संहिता का इतना उल्लंघन कर सकती है, तो नगर निकाय चुनाव में निष्पक्षता कैसे होगी। प्रशासन भी इनके आगे नतमस्तक है। इसलिए उन्हें नहीं लगता कि अलीगढ़ में निष्पक्ष चुनाव हो सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed