Diwali: दीपावली पर गूंजेगी माचिस बंदूक, रंगोली से सजेंगे घर
इस वर्ष बाजार में बच्चों के लिए माचिस गन आई है, जो बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसकी कीमत 50 से 200 रुपये तक है। इसके अलावा टिनी बम, माचिस पटाखा, धागा पटाखा आदि की भी बच्चों में खूब मांग है।
विस्तार
दीपावली में अब दो दिन ही शेष है। इसके लिए पहले ही लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। महिलाएं छोटे बच्चों के लिए माचिस बंदूक जैसे सुरक्षित पटाखे और रंगोली सजाने के लिए बोतल वाले रंग खरीद रहीं हैं। बाजार में मौजूद विभिन्न प्रकार के पटाखे, बंदूक बच्चों का मन मोह रहीं हैं।
कनवरीगंज स्थित दुकानदार सोमांक वार्ष्णेय का कहना है कि रंगोली वाले रंगों की मांग हो रही है, इसमें अधिकांश मांग बोतल वाले रंग की है। बोतल वाले रंग की कीमत 60 रुपये है। वहीं, पैकेट वाले रंगों में भी अलग अलग वेरायटी हैं। लो क्वालिटी में 100 ग्राम 2.5 रुपये और मीडियम क्वालिटी में 50 ग्राम की कीमत 3 रुपये है। रामघाट रोड स्थित दुकानदार मनीष कुमार ने बताया कि इस वर्ष बाजार में आई अलग-अलग प्रकार की बंदूक बच्चों को लुभा रहीं हैं, जिनकी कीमत 20 से 200 रुपये तक है।
माचिस गन ने मोहा बच्चों का मन
इस वर्ष बाजार में बच्चों के लिए माचिस गन आई है, जो बच्चों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसकी कीमत 50 से 200 रुपये तक है। इसके अलावा टिनी बम, माचिस पटाखा, धागा पटाखा आदि की भी बच्चों में खूब मांग है।
अधिकांश महिलाएं रंगोली के लिए बोतल वाले रंग खरीद रही हैं, क्योंकि इससे रंगोली बनाने में आसानी रहती है। बच्चे 50 से 100 रुपये तक की बंदूक खरीद रहे है।-सोमांक वार्ष्णेय, दुकानदार कनवरीगंज।
हर वर्ष घर में फूलों व रंगों से मां लक्ष्मी के पैर व रंगोली बनाते है, इस वर्ष भी बनाएंगे। रंगोली के लिए रंग खरीद लिए हैं। फूल उसी दिन खरीदेंगे।-पूजा गौतम, शिवनगर कॉलोनी।
बच्चों के लिए टिनी बम, फुलझड़ी, बंदूक आदि खरीदेंगे, क्योंकि इससे उन्हें नुकसान पहुंचने का डर नहीं है। दिवाली हैप्पी के साथ सुरक्षित भी होनी चाहिए।-ममता प्रताप सिंह, प्रेम विहार अलीगढ़।