{"_id":"68986ad85e4d7a1d55081118","slug":"mashal-yatra-in-maa-tujhe-pranam-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां तुझे प्रणाम: जश्न-ए-आजादी का महायोजन 11 अगस्त से, एतिहासिक मशाल यात्रा का साक्षी बनेगा अलीगढ़ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां तुझे प्रणाम: जश्न-ए-आजादी का महायोजन 11 अगस्त से, एतिहासिक मशाल यात्रा का साक्षी बनेगा अलीगढ़ शहर
Sun, 10 Aug 2025 03:18 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:18 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष्य में हर साल अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है। इसमें शहर वासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसकी शुरुआत 11 अगस्त को शाम चार बजे मशाल यात्रा से होगी।
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिस घड़ी का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार है वह 11 अगस्त को खत्म होगा। अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत जश्न-ए-आजादी का एतिहासिक महाआयोजन मशाल यात्रा संग सोमवार शाम चार बजे शुरू होगा। समूचा शहर इस मशाल यात्रा का साक्षी बनेगा। इसे लेकर लोगों में गजब का उत्साह है। रविवार को भी इसकी तैयारियों को पूरा किया जाता रहा।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की उपलक्ष्य में हर साल अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है। इसमें शहर वासी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसकी शुरुआत 11 अगस्त को शाम चार बजे मशाल यात्रा से होगी। रामघाट रोड के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से यह यात्रा शुरू होकर क्वार्सी चुंगी, केला नगर, मैरिस रोड चौराहा, लक्ष्मीबाई मार्ग, किशनपुर तिराहा से वापस रामघाट रोड होते हुए स्टेडियम पहुंचकर समाप्त होगी। इसमें राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों की स्वर लहरियां गूजेंगी। साथ में युवाओं की टोली, बाइक राइडर टीम, स्कैटर्स, स्कूली बच्चों के बैंड, आरएएफ की टुकड़ी आदि राष्ट्रभक्ति का संदेश देते हुए मशाल यात्रा संग कदमताल करेंगे।
विज्ञापन
आयोजन के तहत 13 अगस्त को शहर के मुख्य सेंटर प्वाइंट चौराहा देशभक्ति के गीतों से गुंजायमान होगा। 15 अगस्त को शहर के 30 से अधिक चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान किया जाएगा। इसके बाद स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी। आयोजन का समापन कार्यक्रम इंटरस्कूल सिंगिंग प्रतियोगिता के साथ होगा।
विज्ञापन
- मुख्य प्रायोजक : ओजोन सिटी
- इन एसोसिएशन विद: एवीपी इंटरनेशनल स्कूल
- पावर्ड बाई : रसिक टावर, एकत्व स्मार्ट सिटी, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल, रिद्धिमा फूड्स, शर्मा आर्थोप्लास्टी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बालाजी प्रोपर्टीज आर्केड, माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरामैडिकल इंस्टीट्यूट
- को-स्पाॅन्सर : 112 साल की बुढि़या की घुटी, उमंग हॉस्पिटल, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, पाठशाला क्लासेज, थ्री डाॅट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, गोपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, कुमार नर्सिंग होम, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, मैक्सफोर्ट मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वृंदा मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, एलआईसी, अलीगढ़ मंडल, राजुल नर्सिंग होम एंड आईवीएफ सेंटर प्रालि.। सस्मित न्यूरो केयर एंड सुपर स्पेशलिटी सेंटर। हॉस्पिटैलिटी पार्टनर : होटल द राॅयल रेजीडेंसी
- आउटडोर पार्टनर : एमकेजी मीडिया