{"_id":"6572a04bb5fe8c31820810e4","slug":"many-ministers-attended-wedding-of-mla-anil-parashar-daughter-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: विधायक पुत्री की शादी में पहुंची कई मंत्री, नहीं आए डिप्टी सीएम, लगीं वाहनों की लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: विधायक पुत्री की शादी में पहुंची कई मंत्री, नहीं आए डिप्टी सीएम, लगीं वाहनों की लंबी कतारें
Fri, 08 Dec 2023 10:20 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 08 Dec 2023 10:20 AM IST
सार
कोल विधायक अनिल पाराशर की पुत्री की शादी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नहीं पहुंच सके। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, पशुधन एवं दुग्ध विकास विकास मंत्री डॉ. धर्मपाल, समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण समेत अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी, जिलों के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विधायक अनिल पाराशर की पुत्री की शादी में आए मंत्री, सांसद, विधायक
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में आगरा रोड स्थित राधा वन में आयोजित कोल विधायक अनिल पाराशर की बेटी की शादी में प्रदेश सरकार के कई मंत्री व वीआईपी पहुंचे। इस दौरान आगरा रोड पर शाम से लेकर देर रात तक जाम लगा रहा। कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
नहीं आए डिप्टी सीएम
शादी समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भी शामिल होना था। उनका सरकारी कार्यक्रम भी प्रशासन को मिल गया था। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं तैयारियां की गई थीं। हालांकि, अंतिम समय में उनका कार्यक्रम टल गया।
विज्ञापन
ये आए मंत्री
शादी समारोह में भाग लेने के लिए योगी मंत्रिमंडल के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, पशुधन एवं दुग्ध विकास विकास मंत्री डॉ. धर्मपाल, समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण समेत अन्य मंत्री, सांसद, विधायक, एमएलसी समेत जिले के अलावा आस पड़ोस के जिलों के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
रेंग-रेंगकर गुजरे वाहन
अतिथियों के जमावड़े के चलते कार्यक्रम स्थल से लेकर हाईवे बाईपास, मडराक टोल प्लाजा से लेकर मंगलायतन मंदिर, हनुमान चौकी तक कई किलोमीटर लंबा जाम रहा। इसको लेकर प्रशासन को हाथरस, सासनी, सासनीगेट से कार्यक्रम स्थल की ओर आने वाले वाहनों को शाम से ही रोकना पड़ा। जबकि अलीगढ़ की ओर आने एवं हाथरस की ओर जाने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को घंटों जाम से रूबरू होना पड़ा। इस दौरान वाहन रेंग-रेंगकर गुजरते रहे।