{"_id":"6655183cd268525acf030384","slug":"maniram-died-due-to-not-getting-timely-treatment-aligarh-news-c-108-1-atl1001-101148-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: समय से इलाज नहीं मिलने पर हुई थी मनीराम की मौत, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: समय से इलाज नहीं मिलने पर हुई थी मनीराम की मौत, पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
Tue, 28 May 2024 05:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 28 May 2024 05:03 AM IST
सार
अतरौली जाते समय गांव इनातपुर के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से मनीराम घायल हो गए। इस पर ट्रैक्टर चालक भाग निकला। हरेंद्र व कलियान सिंह भी उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय घायल अवस्था में संजू निवासी पहाड़गढ़ी के नलकूप पर ले गए और वहीं पर तड़पते हुए छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
गांव नहल निवासी मनीराम की मौत सड़क हादसे के बाद अत्यधिक रक्तस्राव के चलते हुई थी। उसके साथी नलकूप पर तड़पता हुआ छोड़कर भाग निकले थे। पुलिस ने ट्रैक्टर का भी पता लगा लिया है, साथ ही एक व्यक्ति को बाइक सहित हिरासत में लिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक व घर से बुलाकर ले जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गांव नहल निवासी श्याम कुमारी के अनुसार 25 मई को उनके पति मनीराम जगतपुर के निकट बाग में मौजूद थे। गांव नौरथा निवासी हरेंद्र सिंह व कलियान सिंह बाइक से वहां पहुंचे और पति से पट्टे पर बाग दिलाने की बात करने लगे। श्याम कुमारी के मना करने के बावजूद दोनों उनके पति को जबरन अपने साथ बाइक पर अतरौली चलने के लिए कहकर लिवा ले गए।
विज्ञापन
अतरौली जाते समय गांव इनातपुर के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से मनीराम घायल हो गए। इस पर ट्रैक्टर चालक भाग निकला। हरेंद्र व कलियान सिंह भी उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय घायल अवस्था में संजू निवासी पहाड़गढ़ी के नलकूप पर ले गए और वहीं पर तड़पते हुए छोड़कर भाग खड़े हुए। इंस्पेक्टर रितेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव से मौत होने की वजह सामने आई है। हादसे से संबंधित सभी तथ्य जुटा लिए गए हैं।
विज्ञापन