फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   man threatened to kill cm yogi adityanath by releasing video on social media

वीडियो जारी कर युवक ने दी योगी को जान से मारने की धमकी , मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

Sat, 02 Nov 2019 11:14 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 02 Nov 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
man threatened to kill cm yogi adityanath by releasing video on social media
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ देर रात थाना बन्ना देवी में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी। इस वीडियो में यह युवक मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणियां भी कर रहा है। वह खुद को इटावा का रहने वाला बता रहा है।

विज्ञापन


थाना देहली गेट के मोहल्ला न्यू अशोक नगर में रहने वाले विनोद पांडेय पुत्र तारा चंद्र पांडेय ने थाना बन्ना देवी पुलिस को तहरीर दी थी कि शनिवार को दोपहर 12 बजे अपनी फेसबुक आईडी देख रहा था। इस दौरान देखा कि एक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी से वीडियो अपलोड किया है जो अपना नाम हरीशंकर तिवारी और इटावा का रहने वाला बता रहा है।
विज्ञापन


वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भद्दी गालियां देते हुए वीडियो में कैद है। वह जातिगत टिप्पणी कर मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। तहरीर में कहा गया कि इस तरह की पोस्ट करने वाले ने समाज में द्वेष फैलाने का काम किया है। साथ ही इससे समाज में विघटन भी पैदा हो सकता है। उसने वीडियो में मुख्यमंत्री को सरेआम जान से मारने की धमकी दी है। इससे कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इस व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। थाना बन्ना देवी प्रभारी रविंद्र दुबे का कहना है कि उन्हें तहरीर मिल गई है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed