फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   man kills Parents with hammer after family dispute in Aligarh surrendered in police station

ट्रिपल मर्डर से सिहर उठा अलीगढ़: संपत्ति के लिए मां-बाप और भतीजी का किया कत्ल, फिर थाने पहुंचा आरोपी बेटा

Mon, 25 Jul 2022 08:32 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 25 Jul 2022 08:32 PM IST
सार

सौरभ ने सोमवार शाम एकांत पाकर पहले माता-पिता की हत्या की। इसी बीच दादा-दादी के पास खेल रही रामेश्वर की छोटी बेटी फाल्गुनी उर्फ शिवा (3) की हत्या कर दी और इसके बाद खुद थाना गांधीपार्क पहुंच गया। इस सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित पूरा पुलिस अमला, फॉरेंसिक टीम आदि पहुंच गए।

विज्ञापन
man kills Parents  with hammer after family dispute in Aligarh surrendered in police station
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र की विकास नगर कॉलोनी में सोमवार शाम साइको किलर बेटे ने नृशंसतापूर्वक तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। संपत्ति व रुपयों की खातिर उसने घर में अपने बुजुर्ग माता-पिता की हत्या कर और मासूम भतीजी को घायल कर खुद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने घर में मौजूद हथौड़े और पत्थर से तीनों को मौत के घाट उतारा और आराम से पैदल चलकर थाने पहुंच गया। खबर पर इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस में भी भगदड़ का माहौल बन गया। आनन-फानन घर में सिसकती बच्ची को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। मगर उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन


सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत ओमप्रकाश (62) विकास नगर गली नंबर एक में एसजेडी स्कूल के पीछे अपनी पत्नी सोमवती (57), दो बेटों विवाहित रामेश्वर व अविवाहित सौरभ संग रहते थे। छोटे बेटे सौरभ का अपने पिता व बड़े भाई से संपत्ति बंटवारे और रुपयों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। आए दिन झगड़े रहते थे।
विज्ञापन


सौरभ ने सोमवार शाम एकांत पाकर पहले माता-पिता की हत्या की। इसी बीच दादा-दादी के पास खेल रही रामेश्वर की छोटी बेटी फाल्गुनी उर्फ शिवा (3) की हत्या कर दी और इसके बाद खुद थाना गांधीपार्क पहुंच गया। इस सूचना पर एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित पूरा पुलिस अमला, फॉरेंसिक टीम आदि पहुंच गए। देर रात तक जांच पड़ताल जारी रही। इधर, तीनों शव पोस्टमार्टम केंद्र भेज दिए गए थे। आरोपी हिरासत में है, जिससे आगे की पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति व रुपयों को लेकर पिता व भाई से नाराज छोटे बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया गया है। खुद ही वह थाने पहुंच गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ व अग्रिम कार्यवाही जारी है।
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed