फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   man killed his cousin In Aligarh incident occurred during an argument while drinking alcohol

UP: 'मैं न मारता था तो वो मुझे मार देता...', पहले ममेरे भाई को गोली मारी, फिर फरसे से काट डाला; बताया ये कारण

Wed, 08 Oct 2025 01:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 08 Oct 2025 01:51 PM IST
सार

अलीगढ़ में विवाद में फुफेरे भाई ने मामा के लड़के की हत्या कर दी। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक देवू उसे मरवाना चाहता था, कई लोग उसे मारने तक गांव में आए थे। इसी को लेकर रात में उसका देवू से विवाद हुआ। उसने आवेश में गोली चला दी, फिर फरसे हत्या की। 

विज्ञापन
man killed his cousin In Aligarh incident occurred during an argument while drinking alcohol
आरोपी और मृतक देवराज की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना इलाके के रहसूपुर गांव में सोमवार देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में फुफेरे भाई बंटी ने अपने मामा के लड़के देवराज उर्फ देवू को पहले गोली मारी, फिर फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


रातभर आरोपी शव के पास ही बैठा रहा। मंगलवार सुबह आरोपी की बेटी ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह देवू को नहीं मारता तो वह उसे मार देता। 
विज्ञापन


शुरू में प्रेम संबंधों में घटना होने की चर्चा थी, लेकिन इसकी पुष्टी नहीं हो पाई। उधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि देवू ने पांच लाख रुपये बंटी को उधार दिए थे, जिन्हें मांगने पर उसकी हत्या की गई है। देवराज उर्फ देवू (32) गांव भटोली थाना विजयगढ़ क्षेत्र निवासी हरिपाल के पुत्र थे और खेती करते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी बंटी मूलरूप से कसूमी, थाना पहासू बुलंदशहर का रहने वाला है, उसपर 17 साल पहले गांव कसूमी में एक युवक राजा की हत्या का आरोप लगा था। इसमें वह 14 साल की सजा काट चुका है। करीब ढाई साल पहले वह रिहा होकर जेल से बाहर आया था तभी से रहसूपुर में अपनी ससुराल में रह रहा है।
 

देवू अक्सर बंटी से मिलने गांव से आते-जाते रहते थे। सोमवार शाम देवू बाइक से रहसूपुर पहुंचे और यहां देर रात बंटी व देवू ने घर में एक कमरे में बैठकर शराब पी। रात करीब एक बजे बंटी का देवू से किसी बात पर विवाद हुआ और बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में बंटी ने तमंचे से देवू पर गोली चला दी।

फरसे से देवू की गर्दन पर किए ताबड़तोड़ प्रहार
गोली उसकी पीठ को चीरते हुए पार निकल गई। इसके बाद भी बंटी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने घर में रखे फरसे से देवू की गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसका गला काट डाला। फरसे का एक वार देवू के मुंह पर भी लगा।

 

बंटी की बेटी ने मंगलवार सुबह आठ बजे पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर सीओ अतरौली राजीव द्विवेदी, एसपी देहात अमृत जैन मौके पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट ने भी जांच-पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित किए। 

 

पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार करने के साथ ही मौके से मिले हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस व फरसे को भी कब्जे में लिया है। देवराज उर्फ देवू एक बच्चे के पिता थे, अपने पीछे पत्नी विनीता देवी व बेटे वंश को रोता-बिलखता छोड़ा है। 
 

'देवू मुझे मरवाना चाहता था'
पूछताछ में आरोपी बंटी ने पुलिस को बताया कि देवू उसे मरवाना चाहता था, कई लोग उसे मारने तक गांव में आए थे। इसी को लेकर रात में उसका देवू से विवाद हुआ। उसने आवेश में गोली चला दी, फिर फरसे हत्या की। 

 

उसने यह भी बताया है कि यदि वह न मारता तो देव उसे मरवा देता। पत्नी के साथ अनैतिक संबंधों में हत्या होने से उसने इन्कार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृत जैन, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed