फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   man die in road accident

बस की खिड़की से बाहर झांक रहे बाराती का सिर खंभे से टकराया, मौत

Wed, 17 Feb 2021 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
man die in road accident
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की शाम शादी समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल र्गइं। बरात की बस में सवार युवक खिड़की से झांक रहा था, तभी उसका सिर बिजली के खंभे से टकरा गया, हादसे में उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भुजपुरा का रहने वाला 32 वर्षीय अनवर उर्फ अनवार अपने घर पर ही हार्डवेयर का काम करता था। सोमवार की शाम वह अपनी मौसी के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए घर से बरात की बस में सवार हो गया। बरात खैर रोड जा रही थी। बस में अन्य बराती भी थे। बताते हैं कि चलती बस में अनवर ने खिड़की से सिर निकालकर झांकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

अचानक बिजली का खंभा अनवर के सिर में आकर लगा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। बस में सवार अन्य लोग आनन फानन अनवर को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनवर के परिवार में पत्नी गुलअफशा, दो बेटियां और माता-पिता हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed