{"_id":"5fe3a25d8ebc3e3b5c03c8ce","slug":"man-committed-suicide-city-office-news-ali251912729","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर कारीगर ने फांसी लगाकर गवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्नीचर कारीगर ने फांसी लगाकर गवाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के नगला पटवारी में एक फर्नीचर कारीगर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जिला पंचायत सदस्य पर उत्पीड़न का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।
गली नंबर 18 नगला पटवारी के रहने वाले 53 वर्षीय फर्नीचर कारीगर सलीम पुत्र अब्दुल वहीद चार बच्चों के पिता थे। परिजनों का कहना कि सलीम ने एक साल पहले अनूपशहर रोड पर डेढ़ सौ गज का एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर एक जिला पंचायत सदस्य ने रुपयों के विवाद में कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर धमकी देता है। इसी बात को लेकर सलीम तनाव में रहते थे।
इसी तनाव में मंगलवार की रात सलीम खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए। रात में फांसी लगाकर जान दे दी। बुधवार सुबह बेटी जब चाय लेकर जगाने कमरे में गई तो शव लटका देखा। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर क्वार्सी छोटेलाल के अनुसार सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार ने मौखिक रूप से जिला पंचायत सदस्य के उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। मगर अभी तहरीर नहीं मिली है। आरोपों के अनुसार जांच की जा रही है।