फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   man beaten to his wife

पति ने सिर फाड़कर पत्नी को घर से निकला

Wed, 10 Mar 2021 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
man beaten to his wife
महानगर के देहली गेट इलाके की एक महिला का उसके पति ने सिर फाड़ दिया। इसके बाद दो बच्चों सहित महिला को घर से निकाल दिया। महिला शिकायत करने देहली गेट थाने 26 फरवरी को पहुंची तो पुलिस ने वहां से भी उसे टरका दिया। महिला अधिकारियों के पास इंसाफ की गुहार लगाने के लिए चक्कर काट रही है। मगर, अभी तक उसे इंसाफ नहीं मिल पाया है। हारकर महिला महिला इटावा स्थित अपने मायके चली गई।
विज्ञापन

पीड़िता प्रीति सविता ने बताया कि वह इटावा जिले के रामनगर इलाके की रहने वाली है। 2011 में परिवार की मर्जी से जलालपुर, देहली गेट के रहने वाले भुवनेश कुमार के साथ शादी हुई। शादी के बाद पति की संविदा कर्मी के तौर पर स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लग गई। इसके चलते वह ससुरालियों से दहेज की मांग करने लगा। विरोध करने पर आए दिन मारपीट करने लगा। 26 फरवरी को पति ने फिर से विवाद किया।
विज्ञापन

इसी बीच उसने मारपीट करते हुए पत्नी का सिर फाड़ दिया। दो बच्चों सहित घर से निकाल दिया। पति की शिकायत करने थाना देहली गेट पहुंची तो वहां से पुलिस ने शिकायत सुने बिना ही टरका दिया। अधिकारियों के भी चक्कर काटे। मगर, इंसाफ नहीं मिला। सूचना देकर भाई गौतम सविता को अलीगढ़ बुलाया। सिस्टम से हारकर वह अपने मायके आ गई। महिला ने बताया कि वह इस मामले में अलीगढ़ के सीएमओ और एसएसपी को अब डाक पत्र के जरिये शिकायत भेजकर इंसाफ की मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed