Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Man Beaten by First Wife at Mass Wedding Ceremony in UP After Posting Photo with Second Bride

यूपी: होने वाली पत्नी के साथ फेसबुक पर डाला फोटो, बीवी ने आकर 'दूल्हे' को खूब पीटा; थाने में रात तक चली पंचायत

Sat, 21 Nov 2026 03:41 PM IST
Sharukh Khan आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़
आशीष निगम, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 21 Nov 2026 03:41 PM IST
सार

अलीगढ़ में पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी करने जा रहे दूल्हे को पत्नी ने जमकर पीटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में विधायक के सामने दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मैरिज होम से निकाले गए तो गेट पर फिर से भिड़ंत हुई। थाने में रात तक पंचायत चलती रही।

विज्ञापन
Man Beaten by First Wife at Mass Wedding Ceremony in UP After Posting Photo with Second Bride
Man Beaten - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यूपी के अलीगढ़ में आगरा रोड स्थित गंगा सेलीब्रेशन मैरिज होम में शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में अचानक मारपीट शुरू हो गई। यहां दूसरे विवाह की रस्में निभा रहे सचिन को उसकी पहली पत्नी ज्योति ने परिजनों के साथ पकड़ा और घसीटते हुए पीटना शुरू कर दिया। यह देख दुल्हन बनी बैठी निशा और सचिन के परिजन भी भड़क गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


घटना के दौरान कोल विधायक अनिल पाराशर भी वहां मौजूद थे। अफसरों ने झगड़ रहे सभी पक्षों को पुलिस की मदद से समारोह स्थल से बाहर निकाला। इसके बाद मैरिज होम के गेट पर भी गालीगलौज और मारपीट हुई। सचिन की बहन ने चप्पल निकाल कर ज्योति को पीटने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


इससे ज्योति के मायका पक्ष के लोग ज्यादा भड़क गए। पुलिस को फोन कर बुलाया गया। पुलिस ज्योति और सचिन को मडराक थाने ले गई। देर शाम ज्योति को घर भेज दिया गया। देर रात तक वहां पंचायत चलती रही। थाना पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

पति के मारपीट के कारण छोड़ा ससुराल : ज्योति

हाथरस के नारायणपुर गांव की निवासी ज्योति उर्फ रवीना ने बताया कि कोरोना काल में 6 मई 2020 को उसकी शादी सचिन निवासी शाहगढ़ कौड़ियागंज से हुई थी। विवाह में पांच लाख रुपये खर्च हुए थे। रिश्ता गांव के लोगों ने तय कराया था। शादी के बाद कुछ दिन तक सब ठीक चला। 

 

आरोप लगाया कि कुछ समय बाद पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे परेशान होकर ससुराल छोड़ वह मायके में अपने परिवार के साथ रहने लगी। ससुराल वालों के हस्तक्षेप के बाद वह वापस ससुराल गई लेकिन पति का रवैया नहीं बदला। ऐसे में वह फिर मायके लौट आई। इसी बीच सचिन ने दूसरी शादी की तैयारी शुरू कर दी। कानूनी रूप से बिना संबंध विच्छेद किए ही दूसरी शादी करने से उसका पूरा परिवार परेशान हो गया।
 

रोजाना झगड़ा करती थी ज्योति: सचिन

सचिन का आरोप है कि ज्योति का व्यवहार ठीक नहीं था। वह रोजाना लड़ाई करती थी। गांव के घर में रहना नहीं चाहती थी। शहर में भी किराये का घर लेकर रहने का प्रयास किया लेकिन वहां भी रोजाना झगड़ा करती थी। साथ रहना मुश्किल हो गया था। ज्योति के परिवार वाले भी उसी का पक्ष लेते थे। वे नहीं चाहते थे कि बेटी ससुराल में रहे। इसलिए नौबत यहां तक पहुंच गई। सचिन का कहना है शादी में जिस पांच लाख रुपये खर्च का दावा किया जा रहा है कोई उसकी रसीद भी दिखा दे।
 

शादी नहीं हुई तो लिव इन में रहूंगी: निशा

सचिन से शादी करने के लिए तैयार निशा निवासी मंदिर का नगला का कहना है कि उसे यह तो पता था कि सचिन की शादी हो चुकी है लेकिन यह नहीं पता था कि कानूनी रूप से संबंध विच्छेद नहीं हुआ है। उसने बताया कि यदि शादी नहीं भी हुई तो वे लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे। निशा की यह दलील सुनकर पुलिस भी खामोश हो गई।

 

सोशल मीडिया से शादी की जानकारी

ज्योति ने बताया कि सचिन दूसरी शादी करने की फिराक में है, यह सूचना उसे पहले ही मिल गई थी। शादी किस दिन होगी यह नहीं पता था। शुक्रवार की सुबह ही उसे पति सचिन के सोशल मीडिया आईडी से विवाह की जानकारी मिली। इसके बाद वह पूरे परिवार के साथ आयोजन स्थल पहुंची।
 

विवाह तय करना वर और वधू पक्ष का काम है। इस प्रकरण में वधू पक्ष को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल पाएगी। आपसी विवाद के प्रकरण में मडराक थाना पुलिस कार्रवाई कर रही है।-विनीत कुमार मलिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed