फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Makar Sankranti on 14th or 15th January

Makar Sankranti: मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी को लेकर संशय खत्म, इस दिन होगा खिचड़ी पर्व

Thu, 11 Jan 2024 11:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 11:16 PM IST
सार

14 जनवरी को रात्रि 02:43 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। अतः इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। 77 वर्षों बाद इस बार मकर संक्रांति पर्व पर वरीयान योग प्रात: 02:40 से रात्रि 11:11बजे तक और रवि योग प्रातः 07:15 से 08:07 बजे तक के विशेष संयोग बन रहे है।

विज्ञापन
Makar Sankranti on 14th or 15th January
मकर संक्रांति - फोटो : Istock

विस्तार

खिचड़ी पर्व यानी मकर संक्रांति 14 जनवरी को है या 15 जनवरी को, इसे लेकर संशय खत्म हो गया है। 77 वर्षों बाद दो विशेष योग में मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। 

विज्ञापन


वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा है कि सूर्य के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने के संक्रमण काल को संक्रांति कहा जाता है। एक वर्ष में कुल 12 संक्रांतियां होती हैं। जिसमें चार संक्रांति मेष, कर्क, तुला और मकर संक्रांति बेहद महत्वपूर्ण मानी गई हैं। पौष मास में जब सूर्य धनु राशि से निकल मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति के रूप में जाना जाता है। इसी दिन से खरमास समाप्त हो जाते हैं और सभी मांगलिक कार्यों पर लगा प्रतिबंध हट जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति पर्व इस बार असमंजस की स्थिति में है। 14 जनवरी या 15 जनवरी को यह पर्व मनाया जाए इस स्थिति को दूर करते हुए उन्होंने बताया कि इस बार 14 जनवरी को रात्रि 02:43 मिनट पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। अतः इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। 77 वर्षों बाद इस बार मकर संक्रांति पर्व पर वरीयान योग प्रात: 02:40 से रात्रि 11:11बजे तक और रवि योग प्रातः 07:15 से 08:07 बजे तक के विशेष संयोग बन रहे है। इस दिन बुध और मंगल भी एक ही राशि धनु में विराजमान रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed