फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maintain the quality of food items being sold in the market : DM

बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखें : डीएम

Fri, 22 Apr 2022 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Maintain the quality of food items being sold in the market : DM
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने कहा कि बाजार में बिक रहे खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता को बनाए रखा जाए। यदि कहीं अधोमानक खाद्य व पेय पदार्थ की बिक्री या निर्माण की सूचना मिल रही हो तो तुरंत छापा मारकर कार्रवाई कर नमूना संग्रहण किया जाए।
विज्ञापन

वह बृृहस्पतिवार को कलेेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की प्रगति की समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अभियान चलाकर नमूना लेने की कार्रवाई में तेजी लाएं। सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता पर लगातार निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सूरज कुमार ने पिछले 45 कार्य दिवसों में मात्र दो ही नमूने संग्रहित किए हैं, इस पर उन्हें सुधार को चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज के 74 व सैयद ओबैदुल्लाह के 92 नमूने संग्रहित करने पर शाबासी दी। डीएम ने एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल एवं सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश कुमार मिश्रा को निर्देशित किया कि सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के नमूना संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित कर प्रत्येक दिन की मॉनिटरिंग की जाए। इस मौके पर औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भगवत सिंह, शिवनाथ सिंह आदि समेत तमाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed