{"_id":"604680c68ebc3ecbe1296e33","slug":"mahashivratri-ramghat-road-will-be-closed-from-today-city-office-news-ali2581457116","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि : रामघाट रोड पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि : रामघाट रोड पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
विज्ञापन
रामघाट रोड निकट क्वार्सी चौराहे से निकलकर जाती वृदांवन की बुर्जुग महिला कांवड़ियां फूलन।
- फोटो : CITY OFFICE
महाशिवरात्रि को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर में 10 मार्च की सुबह आठ बजे से लेकर 11 मार्च की रात तक डायवर्जन लागू किया गया है। इस दौरान निजी बसों के संचालन से लेकर कांवड़ यात्रा मार्ग व शहर के अन्य मार्गों के लिए व्यवस्था की गई है। कल सुबह 8 बजे से रोडवेज की बसों का अलीगढ़ शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी बसें बाईपास होकर ही अपने गंतव्य को जाएंगी। इधर, कांवड़ यात्रा मार्ग (रामघाट रोड/आगरा/मथुरा रोड) पर समस्त प्रकार के भारी वाहन/अन्य वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
इन मार्गों पर वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
- सारसौल से नादा पुल से खेरेश्वर मंदिर तक
- एटा चुंगी से अचलताल की तरफ
- क्वार्सी चौराहा से दुबे पड़ाव की तरफ
- दुबे पड़ाव से मदार गेट, हाथरस अड्डा, सासनी गेट की तरफ
- दुबे पड़ाव से कंपनी बाग, रसलगंज, मसूदाबाद, सारसौल चौराहा की तरफ
डायवर्जन के दौरान ये रहेगी व्यवस्था
- दिल्ली, खुर्जा की तरफ से आने वाले भारी/चार पहिया वाहन, जिनको एटा, कानपुर, आगरा, मथुरा की तरफ जाना है, वह वाहन दौरऊ मोड़, गभाना से डायवर्ट होकर खैर इगलास, सासनी, सिकंदराराऊ होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- खैर की तरफ से आने वाले समस्त प्रकार के हल्के वाहनों को ग्राम हरिदासपुर तिराहा, लोधा से जीटी रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, कोई भी वाहन खेरेश्वर मंदिर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन भारी वाहनों को खैर से ही गोंडा, इगलास की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
- मथुरा/इगलास की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को इगलास से ही सासनी हाथरस/गोंडा/खैर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- आगरा की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को वन चेतना/दाऊद खां फाटक तिराहा से इगलास रोड की तरफ गंदा नाला पेट्रोल पंप चैराहे से इगलास गोंडा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- कानपुर-एटा की तरफ से अलीगढ़ शहर में आने वाले भारी वाहनों को सिकंदराराऊ हाथरस से एवं गोपी अकराबाद से सासनी/इगलास/गोंडा/खैर होते हुए गभाना की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- रामघाट रोड पर अतरौली से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को अतरौली से कासगंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- बुलंदशहर-डिबाई से अलीगढ़ शहर की तरफ आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को सुमेरा झाल, जवां से बरौली गभाना की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- सारसौल चौराहा से नादा पुल/खेरेश्वर की तरफ समस्त प्रकार के वाहन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे। यह ट्रैफिक भांकरी से नया बाईपास होते अपने गंतव्य तक जाएंगे। जिन वाहनों को खैर रोड या यमुना एक्सप्रेस-वे तक जाना है, वह जीटी रोड भुखरावली, रघुनाथ फार्म के बगल से जिरौली रोड होकर लोधा पहुंचकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
निजी बसों के संचालन की यह रहेगी व्यवस्था
- अतरौली को जाने जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के सामने स्थित मैदान से किया जाएगा।
- कासिमपुर, संभल, पहासू की तरफ जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन शहर से बाहर स्थित एफएम टावर तिराहा पेट्रोल पंप के पास से किया जाएगा।
- खैर की तरफ जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन हरिदासपुर तिराहा लोधा से किया जाएगा।
- अकराबाद की तरफ जाने वाली प्राइवेट बसों का संचालन धनीपुर मंडी से किया जाएगा।
- इगलास सासनी की तरफ जाने वाली प्राइवेेट बसों का संचालन क्रमश: मथुरा रोड गंदा नाला, पेट्रोल पंप चौराहा, वन चेतना तिराहा से किया जाएगा।