{"_id":"58af503a4f1c1b2b69b264cd","slug":"mahashivratri-midnight-began-jalabhishek","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रिः मध्यरात्रि से शुरू हुआ जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रिः मध्यरात्रि से शुरू हुआ जलाभिषेक
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Fri, 24 Feb 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रिः मध्यरात्रि से शुरू हुआ जलाभिषेक
- फोटो : Rupesh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाशिवरात्रि पर मध्य रात्रि शिवालयों के कपाट खुल गए। श्रीखेरेश्वर धाम, श्रीअचलेश्वर धाम, मंगलेश्वर महादेव आदि मंदिरों पर कावड़ियां शाम से ही कांवड़ लेकर पहुंच गए। अन्य भक्त भी काफी तादाद में मौजूद थे। मध्यरात्रि को जैसे ही शहर के मंदिरों के कपाट खुले, वैसे ही शिवालयों पर शिव भक्तों में जलाभिषेक करने के लिए होड़ मच गई।
वहां बम-बम भोले के जयकारे गूंजने लगे। हजारों भक्तों ने जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना की। श्री खेरेश्वर महादेव समिति के अध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने महाआरती के बाद रात्रि 12 से भक्तों ने जलाभिषेक शुरू दिया।
भोले की भक्ति में डूूबा शहर
सुबह से ही पूरा शहर भोले की भक्ति में डूब गया। रामघाट, राजघाट व अन्य गंगा तटों से हजारोें की संख्या कावड़ियां कांवड़ लेक र शहर से गुजरे तो पूरा शहर बम-बम भोले, हर हर महादेव के जयघोषों से गूंज उठा। रामघाट रोड पर मेले जैसा नजारा रहा।
विज्ञापन
सुबह से शुरू हुई कांविड़योें की भीड़ देर रात तक जनसैलाब के रूप बदल गई थी। कांवड़ियों की अधिक संख्या होने के कारण पुलिस ने वाहनों के लिए रामघाट रोड को बंद दिया। जगह-जगह लगे सेवा शिविरों में कांवड़ियों की सेवा-सत्कार में लोग जुटे रहे। इस दौरान शिविरों में भक्ति संगीत की बयार बही। वहीं, शहर के विभिन्न इलाकों में पूरे दिन लोगों ने पूजा और व्रत सामग्री खरीदी।
रामघाट रोड पर रहा मेले जैसा नजारा
महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक करने के लिए गंगा तटोें से हजारों की तादाद में कांवड़िए यहां आए और यहां से गुजरे। सुबह से लेकर देर रात तक यह भीड़ बढ़ती चली गई। रामघाट रोड पर तो मेले जैसे नजारा दिखाई दिया। सुबह से लेकर रात तक कांवड़ियों की यह श्रंखला नहीं टूटी।
घुंघरुओं की झुनझुन और बम-बम भोले के जयघोषों से शहर का माहौल सुबह से रात तक गुंजायमान रहा। वृद्ध से लेकर युवा और किशोरोें के अलावा महिलाएं भी कांवड़ लेकर शिवालयों की ओर बढ़ती जा रही थीं।
कांवड़ियोें के स्वागत को मुस्लिम भी तत्पर
महाशिव रात्रि पर इस बार महानगर में नई मिसाल कायम हुई। इस अवसर पर आने वाले कांवड़ियों के स्वागत के लिए हिंदू मुस्लिम एकता एवं गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने चौराहा देहली गेट पर शिविर का आयोजन कर कांवड़ियों को फल, मिठाई, दूध एवं दवा का वितरण किया। इस उद्घाटन प्रभारी निरक्षक ध्रुव कुमार व बाबा रफीक निजामी ने किया। बाबा रफीक निजामी ने कहा कि मानवता की सेवा जो लोग करते है उनकी ईश्वर मदद करता है । इस मौके पर अव्वा खलील, असलम, इस्लाम, मो. सगीर रानो वाले, चौ. आदिल सगीर, श्याम सुंदर शर्मा, दिनेश गर्ग, चौ. शकील, केसर हयात, सूरज प्रकाश शर्मा, हाजी फरीद आदि लोग मौजूद रहे है।