फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maharishi Valmiki Jayanti in Aligarh

Valmiki Jayanti: धूमधाम से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, श्रद्धासुमन किए अर्पित

Thu, 17 Oct 2024 05:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 05:43 PM IST
सार

गभाना कस्बे में वाल्मीकि चौक पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अलीगढ़ शहर के मोहल्ला सामना पाड़ा की वाल्मीकि धर्मशाला में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई।

विज्ञापन
Maharishi Valmiki Jayanti in Aligarh
महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाते लोग - फोटो : स्वयं

विस्तार

अलीगढ़ जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि समाज ने जगह-जगह पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। 

विज्ञापन


गभाना कस्बे में वाल्मीकि चौक पर महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कुंवर अभिमन्युराज सिंह ने कहा कि वाल्मीकि समाज भगवान वाल्मीकि जी की कलम के महत्व को समझ कर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा ग्रहण कराएं। शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके माध्यम से समाज शैक्षिक, सामाजिक, धार्मिक,आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्र में अग्रसर होकर समाज का विकास किया जा सकता है। इस दौरान अनिल सारस्वत, देवकी नंदन पांडेय, भुवनेश सिंह, विक्रम सिंह, सोनू सिंह, मुनेश ठेकेदार, भागेंद्र फौजी, साहिल, धीरज, चिल्लू, करण, मोहित, विक्रम, रोशन सिह, देवा आदि मौजूद रहे। 


अलीगढ़ शहर के मोहल्ला सामना पाड़ा की वाल्मीकि धर्मशाला में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। वहां पर महर्षि वाल्मीकि के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। महर्षि वाल्मीकि के किए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान दिलीप शेखर, दामोदर दास, मुरारी लाल, गुरुप्रशाद, कन्हैया लाल, रामबाबू केला, रघुवर दयाल त्यागी, तेगा, वीपी त्यागी, होती लाल, श्याम सिंह, चंचल,अजय शर्मा, सीता शर्मा आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed