फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mahant on hunger strike for drinking water in Raipur.

Aligarh News: रायतपुर में पेयजल के लिए अनशन पर बैठे महंत

Tue, 25 Aug 2026 02:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Mahant on hunger strike for drinking water in Raipur.
गांव रायपुर में पानी की सप्लाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे संत। स्रोत : स्वयं - फोटो : samvad
क्षेत्र के गांव रायतपुर इमलिया में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई न करने पर श्री राम दरबार मंदिर के महंत मुकेश गोविंद यादव उर्फ मधुसूदन दास ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। गांव के लोग भी महंत के समर्थन में धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत वर्ष 2014 में गांव में पानी की आपूर्ति के लिए सरकार ने ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया था। यहां से रायतपुर, बहादुरपुर व इमलिया गांवों के लोगों को पेयजल की आपूर्ति की जानी थी लेकिन गांव में पाइप लाइन तो डाल दी गई मगर पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है। ओवरहेड टैंक का उपयोग न होने और उचित रखरखाव के अभाव में उसकी हालत लगातार खराब होकर जर्जर एवं गिरासू स्थिति में है।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल का कहना है प्रकरण संज्ञान में आ गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करके समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed