{"_id":"64e661f6ff240f1efb083b74","slug":"madrak-power-failure-in-more-than-40-villages-for-24-hours-aligarh-news-c-2-1-ali1010-195215-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मडराक के 40 से ज्यादा गांवोें की 24 घंटे से बिजली गुल, दो-तीन जगह हुआ फाल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मडराक के 40 से ज्यादा गांवोें की 24 घंटे से बिजली गुल, दो-तीन जगह हुआ फाल्ट
Thu, 24 Aug 2023 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:15 AM IST
सार
मंगलवार की सुबह से ही बिजली गुल थी, जो बुधवार की शाम तक नहीं आई। बताते हैं कि मंगलवार से हो रही बारिश के चलते लाइन में फाल्ट आए। इन फाल्ट को दूर नहीं किया गया। इससे मडराक, नोहटी व पड़ियावली सहित 40 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
बिजली संकट प्रतीकात्मक
- फोटो : Social Media
विस्तार
मडराक के तीन विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े 40 से अधिक गांवों की बिजली 24 घंटे से गुल है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से आई तकनीकी खराबी दूर नहीं हो पा रही है। देर शाम उपखंड अधिकारी ने रात तक बिजली की आपूर्ति सुचारू होने की बात कही थी।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह से ही बिजली गुल थी, जो बुधवार की शाम तक नहीं आई। बताते हैं कि मंगलवार से हो रही बारिश के चलते लाइन में फाल्ट आए। इन फाल्ट को दूर नहीं किया गया। इससे मडराक, नोहटी व पड़ियावली सहित 40 से अधिक गांवों में बिजली गुल हो गई। इन गांवों के निवासियों को बिजली गुल होने से पानी सहित मोबाइल, ई रिक्शों की चार्जिंग आदि की समस्या भी बनी हुई है। मडराक निवासी सुरजीत शर्मा के अनुसार मंगलवार की सुबह से बिजली की समस्या बनी रहने से पीने का पानी तक घर पर नहीं बचा है। हैंडपंप खराब हैं, जिससे दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उप खंड अधिकारी का कहना है कि बारिश की वजह से लाइन में दो-तीन जगह फाल्ट हुआ है। इसकी वजह से आपूर्ति बाधित हुई है। मंगलवार की रात तक फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन