फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Made him unconscious by throwing dust on his face, stole his jewellery and cash

Aligarh News: चेहरे पर धूल फेंक कर अचेत किया, जेवर और नकदी ठगी

Fri, 29 Aug 2025 02:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Made him unconscious by throwing dust on his face, stole his jewellery and cash
चेहरे पर धूल फूंककर और पानी के छींटे मार कर कस्बे के एक व्यापारी नेता को बेसुध कर दिया गया। इसके बाद सवा लाख रुपये के आभूषण और 12 हजार रुपये की नकदी ठग ली गई।
विज्ञापन

घटना के वक्त बुधवार सुबह दस बजे पीड़ित व्यापारी नेता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पास बैठे थे। उसी वक्त एक कार उनके पास आकर रुक गई। जिससे गेरुआ रंग के वस्त्र पहने पांच लोग उतरे और खाना खाने के लिए रुपये मांगने लगे। व्यापारी नेता जब अपनी जेब से रुपये देने लगे तो मांगने वाले एक व्यक्ति ने उनके चेहरे पर कुछ धूल फूंक दी और पानी के छींटे मार दिए। जिससे व्यापारी अचेत हो गए। इसके बाद वे वही करने लगे, जो कार सवार उनसे कह रहे थे। उन्होंने व्यापारी से तीन सोने की अंगूठी और अन्य धातु के गहने उतरवा लिए। इसकी कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा व्यापारी की जेब में रखे 12 हजार रुपये नकद भी ले लिए। पांचों अपनी कार में बैठकर रफूचक्कर हो गए। कुछ देर बाद व्यापारी को होश आया तो उन्हें अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। व्यापारी ने बृहस्पतिवार को चंडौस कोतवाली में इसकी तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed