फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Maa Tujhe Pranam

मां तुझे प्रणामः चित्रकला में वृंदा, लेखन में सचिन और फैंसी ड्रेस में सस्मित रहे विजेता

Sat, 21 Aug 2021 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, अलीगढ़।
अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 21 Aug 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam
प्रतियोगिता के विजेताओं को चुनते निर्णायक मंडल से सदस्य। - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित चित्रकला, लेखन व फैंसी ड्रेस की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं के निर्णय आ चुके हैं। चित्रकला में वृंदा मिश्रा, लेखन में सचिन राजपूत व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सस्मित भारद्वाज विजेता चुने गए हैं। तालानगरी स्थित अमर उजाला कार्यालय में निर्णायक मंडल ने सभी प्रविष्टियों को परखने के बाद विजेताओं का चयन किया है।
विज्ञापन

बता दें कि प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के अंतर्गत कई प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। कोरोना के चलते इस वर्ष कुछ गतिविधियां ऑनलाइन और कुछ गतिविधियां सीमित लोगों की संख्या में भौतिक रूप से संपन्न कराई गई थीं। कक्षा तीन से कक्षा छह तक के बच्चों के लिए सैनिकों के प्रति उड़ेलें प्यार विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए वीरों को नन्हों का सलाम शीर्षक से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और कक्षा सात से कक्षा दस तक के विद्यार्थियों के लिए मेरा सैनिक मेरा अभिमान विषय पर लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

चित्रकला प्रतियोगिता में आईं विभिन्न प्रविष्टियों पर निर्णय के लिए विजडम पब्लिक स्कूल की चित्रकला शिक्षिका पूनम सिंह, लेखन प्रतियोगिता के लिए तलेसरा वित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय के हिंदी प्रवक्ता प्रियेंद्र पाल सिंह व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के लिए मॉडल प्रियंका चौधरी को आमंत्रित किया गया था। घंटों माथापच्ची के बाद निर्णायक मंडल ने श्रेष्ठ प्रविष्टियों का चुनाव किया। चित्रकला में वृंदा मिश्रा, रिया सिंह, वरेण्या, गौरांश चौहान व राजवर्धन, लेखन प्रतियोगिता में सचिन राजपूत, नैतिक कुमार, करन यादव, प्रिया व दिव्यांशु कुमार, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सस्मित भारद्वाज, रुद्रांश भारद्वाज, ईवान जिंदल, हार्दिक वर्मा व देवेश प्रताप सिंह क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को जल्द ही एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed